सीधे सामग्री पर जाएँ
Rajasthan Exams Rajasthan Exams कुछ भी बाकी न रह जाए ।

RAS/RTS Prelims Exam 2024

अपडेट:

RPSC RAS/RTS Exam Prelims 2024 (2 February 2025) का RAS Prelims 2024 Question Paper यहाँ उत्तर कुंजी और विस्तृत व्याख्या के साथ उपलब्ध है। इसमें Paper-I General Knowledge and General Science के कुल 149 प्रश्न शामिल हैं। RPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस प्रश्न पत्र को ऑनलाइन हल कर अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।

Loading quiz…
सभी 149 प्रश्न उत्तर सहित (text)
  1. प्रश्न 1: स्वर्णिम चतुर्भुज के चार खण्ड निम्न शहरों को जोड़ते हैं :


    A. दिल्ली – मुम्बई
    B. मुम्बई – चेन्नई
    C. चेन्नई – कोलकाता
    D. कोलकाता – दिल्ली


    उपर्युक्त चार खण्डों की लम्बाई को घटते हुए क्रम में ध्यान देते हुए निम्न दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए :


    कूट :

    • (A) C, D, A, B
    • (B) C, D, B, A
    • (C) D, C, B, A
    • (D) D, C, A, B

    उत्तर: (A) C, D, A, B

  2. प्रश्न 2: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :


    A. लूनी बेसिन और शेखावाटी प्रदेश राजस्थान बांगड़ के उप-प्रदेश हैं।
    B. घग्घर का मैदान अधिकांशतः हनुमानगढ़ एवं गंगानगर जिलों में फैला है।
    C. नागौर उच्च भूमि में लवणीय झीलें और आन्तरिक जल प्रवाह है।
    D. अरावली श्रेणियाँ सभी प्रकार के खनिजों में समृद्ध हैं।


    सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :


    कूट :

    • (A) A और B
    • (B) A, B और C
    • (C) B, C और D
    • (D) A, B, C और D

    उत्तर: (B) A, B और C

  3. प्रश्न 3: राजस्थान के निम्नलिखित जिला समूहों का दक्षिणी-पश्चिमी मानसून में औसत वर्षा के आधार पर सही आरोही क्रम कौन सा है ?

    • (A) जालौर, जयपुर, कोटा
    • (B) जैसलमेर, बाँसवाड़ा, राजसमन्द
    • (C) नागौर, धौलपुर, अजमेर
    • (D) चूरू, बारां, भीलवाड़ा

    उत्तर: (A) जालौर, जयपुर, कोटा

  4. प्रश्न 4: कौन सा सुमेलित नहीं है ?


    परमाणु ऊर्जा प्लान्ट — राज्य

    • (A) कलपक्कम — तमिलनाडु
    • (B) काकरापार — गुजरात
    • (C) कैगा — तमिलनाडु
    • (D) नरोरा — उत्तरप्रदेश

    उत्तर: (C) कैगा — तमिलनाडु

  5. प्रश्न 5: जयपुर, दौसा और अलवर जिलों में किस मृदा की प्रधानता है ?

    • (A) एन्टीसोल
    • (B) इनसेप्टीसोल्स
    • (C) वर्टीसोल्स
    • (D) अल्फीसोल्स

    उत्तर: (D) अल्फीसोल्स

  6. प्रश्न 6: वर्ष 2024-25 में, देश के कुल बाजरा उत्पादन में राजस्थान का योगदान (प्रतिशत में) था :

    • (A) 41.34
    • (B) 44.86
    • (C) 38.98
    • (D) 87.69

    उत्तर: (B) 44.86

  7. प्रश्न 7: मेडटेक मेडिकल डिवाइसेस पार्क अवस्थित है –

    • (A) गणेश्वर विस्तार, सीकर
    • (B) माल की तूस, उदयपुर
    • (C) नैनवा, बूंदी
    • (D) बोरानाडा, जोधपुर (अविभाजित)

    उत्तर: (D) बोरानाडा, जोधपुर (अविभाजित)

  8. प्रश्न 8: राजस्थान के किस जिले में ‘खड़ीन’ जल संरक्षण की प्रचलित विधि है ?

    • (A) नागौर
    • (B) बीकानेर
    • (C) जैसलमेर
    • (D) पाली

    उत्तर: (C) जैसलमेर

  9. प्रश्न 9: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :


    सूची-I (जिला) | सूची-II (नदी)


    A. उदयपुर      i. साबी तथा रूपारेल
    B. बूंदी           ii. गम्भीरी तथा पार्वती
    C. भरतपुर     iii. सोम तथा जाखम
    D. अलवर      iv. कुराल


    कूट :
        A  B  C  D

    • (A) iii  iv  i  ii
    • (B) iv  iii  ii  i
    • (C) i  iii  ii  iv
    • (D) iii  iv  ii  i

    उत्तर: (D) iii  iv  ii  i

  10. प्रश्न 10: राजस्थान में निम्नलिखित स्थलों पर ऐस्बेस्टॉस खदानें कहाँ अवस्थित हैं?

    • (A) अर्जुनपुरा और पीपरदा
    • (B) खुरा और मंगोल
    • (C) करपुरा और फतेहगढ़
    • (D) देपुरा और ढिंगरी

    उत्तर: (A) अर्जुनपुरा और पीपरदा

  11. प्रश्न 11: राजस्थान में लिग्नाइट के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन स्थित हैं :

    • (A) पलाना, आगूचा एवं मेड़ता
    • (B) पलाना, कसनऊ एवं जगपुरा
    • (C) कपूरड़ी, मेड़ता एवं कसनऊ
    • (D) कपूरड़ी, पलाना एवं जगपुरा

    उत्तर: (C) कपूरड़ी, मेड़ता एवं कसनऊ

  12. प्रश्न 12: कौन सा सुमेलित नहीं है ?


    संरक्षित क्षेत्र (मई 2023 के अनुसार) – जिला

    • (A) रनखार – जालौर
    • (B) मनसामाता – झुन्झुनूं
    • (C) सोरसन – बूँदी
    • (D) हमीरगढ़ – भीलवाड़ा

    उत्तर: (C) सोरसन – बूँदी

  13. प्रश्न 13: माउण्ट आबू और रणकपुर किस पर्यटक परिपथ में सम्मिलित हैं ?

    • (A) ढूँढ़ाड़
    • (B) शेखावाटी
    • (C) गोडवार
    • (D) मेवाड़

    उत्तर: (C) गोडवार

  14. प्रश्न 14: किस राजनीतिक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संविधान सभा को भंग कर उसका पुनर्निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर करने को कहा था ?

    • (A) हिंदू महासभा
    • (B) समाजवादी दल
    • (C) स्वराज दल
    • (D) मुस्लिम लीग

    उत्तर: (B) समाजवादी दल

  15. प्रश्न 15: राजस्थान में कुल साक्षरता दर (जनगणना 2011) के घटते हुए क्रम के आधार पर जिलों का सही क्रम है

    • (A) जयपुर, झुन्झुनूं, कोटा, सीकर, अलवर
    • (B) कोटा, जयपुर, झुन्झुनूं, सीकर, अलवर
    • (C) झुन्झुनूं, कोटा, सीकर, जयपुर, अलवर
    • (D) कोटा, झुन्झुनूं, जयपुर, अलवर, सीकर

    उत्तर: (B) कोटा, जयपुर, झुन्झुनूं, सीकर, अलवर

  16. प्रश्न 16: निम्नलिखित अनुच्छेदों के कौन से समूह द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार केवल भारत के ‘नागरिकों’ को अनुदत्त हैं?

    • (A) अनुच्छेद 14, 20, 23 और 30
    • (B) अनुच्छेद 15, 21, 25 और 28
    • (C) अनुच्छेद 20, 21, 25 और 30
    • (D) अनुच्छेद 15, 16, 19 और 30

    उत्तर: (D) अनुच्छेद 15, 16, 19 और 30

  17. प्रश्न 17: किस वर्ष भारत के संविधान में यह अन्तःस्थापित किया गया कि राज्य आर्थिक या अन्य निर्योग्यताओं के कारण किसी नागरिक को निःशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित करेगा ?

    • (A) 1978
    • (B) 1976
    • (C) 1975
    • (D) 1979

    उत्तर: (B) 1976

  18. प्रश्न 18: सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिये और नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :


    सूची-A (वाद)                                          सूची-B (संशोधन को चुनौती)
    A. इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण              i. 42वाँ संशोधन
    B. मिनर्वा मिल बनाम भारत संघ                 ii. 52वाँ संशोधन
    C. किहोतो हॉलोहान बनाम जशीलू             iii. 39वाँ संशोधन
    D. पी. संबामूर्ति बनाम आंध्रप्रदेश राज्य        iv. 32वाँ संशोधन

    कूट :
          A  B  C  D

    • (A) i  iii  iv  ii
    • (B) ii  iii  i  iv
    • (C) iv  ii  iii  i
    • (D) iii  i  ii  iv

    उत्तर: (D) iii  i  ii  iv

  19. प्रश्न 19: भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?

    • (A) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें (ए) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और (बी) राज्यों की विधान सभाओं और विधान सभा वाले केंद्रशासित प्रदेशों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
    • (B) निर्वाचक मंडल के प्रत्येक सदस्य के लिए वोट का मूल्य 1971 की जनसंख्या जनगणना के आधार पर तय किया जाता है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक वर्ष 2026 के बाद पहली जनगणना की जनसंख्या प्रकाशित नहीं हो जाती है।
    • (C) चुनाव एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार आयोजित किए जाते हैं।
    • (D) किसी राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के उतने मत होंगे जितने कि एक सौ के गुणित उस भागफल में हों जो राज्य की जनसंख्या को उस विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या से भाग देने पर आये।

    उत्तर: (D) किसी राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के उतने मत होंगे जितने कि एक सौ के गुणित उस भागफल में हों जो राज्य की जनसंख्या को उस विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या से भाग देने पर आये।

  20. प्रश्न 20: भारत के चुनाव आयोग के संबंध में सही कथन पहचानें ।

    • (A) भारत का चुनाव आयोग एक स्थायी संवैधानिक निकाय है और इसकी स्थापना 25 जनवरी, 1952 को संविधान के अनुसार की गई थी ।
    • (B) बहुमत द्वारा निर्णय लेने की शक्ति के साथ बहु-सदस्यीय आयोग की अवधारणा 1995 से लागू है ।
    • (C) संविधान के अंतर्गत संसद और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों की निर्वाचन पश्चात् निर्योग्यता के मामले में आयोग के पास परामर्शदात्री क्षेत्राधिकार भी है ।
    • (D) राष्ट्रपति मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करता है और उनका कार्यकाल पाँच वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, होता है ।

    उत्तर: (C) संविधान के अंतर्गत संसद और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों की निर्वाचन पश्चात् निर्योग्यता के मामले में आयोग के पास परामर्शदात्री क्षेत्राधिकार भी है ।

  21. प्रश्न 21: लोक सभा के अध्यक्ष की शक्तियों के बारे में निम्न में से कौन से कथन सही हैं ?


    (i) लोक सभा अध्यक्ष संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हैं ।
    (ii) जब एक वित्त विधेयक को निचले सदन से उच्च सदन को भेजा जाता है तो अध्यक्ष द्वारा उस विधेयक को वित्त विधेयक के तौर पर प्रमाणपत्र दिया जाता है ।
    (iii) जब अध्यक्ष को हटाये जाने का प्रस्ताव विचाराधीन हो, तब अध्यक्ष ना तो अध्यक्षता करेंगे और ना ही कार्यवाहियों में भाग लेंगे ।
    (iv) मतों की समानता के अलावा, अध्यक्ष सदन में मतदान नहीं करते ।


    नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :

    कूट :

    • (A) केवल (i) और (iii)
    • (B) केवल (i) और (ii)
    • (C) केवल (i), (ii) और (iv)
    • (D) केवल (i), (ii) और (iii)

    उत्तर: (C) केवल (i), (ii) और (iv)

  22. प्रश्न 22: निम्नलिखित में से वो कौन सा विषय है जिस पर 31 दिसम्बर, 2023 को वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित वित्त आयोग अपनी सिफारिश नहीं करेगा ?

    • (A) संविधान के ‘अध्याय I भाग XII के तहत संघ और राज्यों के बीच विभाजित किए जाने या किए जा सकने वाले करों के निवल आगमों का वितरण ।
    • (B) वे सिद्धांत जो भारत की संचित निधि से राज्यों के राजस्व के सहायता अनुदान को नियंत्रित करते हैं ।
    • (C) पंचायतों और नगरपालिकाओं के संसाधनों की पूर्ति के लिए राज्य की संचित निधि को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय ।
    • (D) जलवायु प्रबंधन पहल के वित्त-पोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा ।

    उत्तर: (D) जलवायु प्रबंधन पहल के वित्त-पोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा ।

  23. प्रश्न 23: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चिह्नित कीजिए :


    (a) 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने 145 लोक सभा स्थानों पर विजय प्राप्त की ।
    (b) 2004 के चुनाव में भाजपा ने 133 लोक सभा स्थानों पर विजय प्राप्त की ।
    (c) 2004 के चुनाव में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने 48 लोक सभा स्थानों पर विजय प्राप्त की ।


    कूट :

    • (A) केवल (a) सही है ।
    • (B) केवल (a) और (b) सही हैं ।
    • (C) केवल (b) और (c) सही हैं ।
    • (D) केवल (a) और (c) सही हैं ।

    उत्तर: (A) केवल (a) सही है ।

  24. प्रश्न 24: केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस समिति की सिफारिशों के आधार पर हुयी थी ?

    • (A) संथानम समिति
    • (B) केलकर समिति
    • (C) स्वर्ण सिंह समिति
    • (D) बक्शी टेकचंद समिति

    उत्तर: (A) संथानम समिति

  25. प्रश्न 25: निम्नलिखित में से किस मुख्यमंत्री ने अधिकतम बार राजस्थान में राष्ट्रपति शासन का सामना किया ?

    • (A) हरिदेव जोशी
    • (B) भैरोंसिंह शेखावत
    • (C) जयनारायण व्यास
    • (D) शिवचरण माथुर

    उत्तर: (B) भैरोंसिंह शेखावत

  26. प्रश्न 26: नवम्बर 2024 के अंत तक, राजस्थान की मंत्रिपरिषद में कितनी महिलाएँ थीं ?

    • (A) केवल 1
    • (B) केवल 2
    • (C) केवल 3
    • (D) केवल 5

    उत्तर: (B) केवल 2

  27. प्रश्न 27: निम्नलिखित में से राजस्थान विधान सभा में अधीनस्थ विधान संबंधी कौन सा कथन सही नहीं है ?

    • (A) अधीनस्थ विधान समिति संविधान के प्रावधान या ऐसे आदेश बनाने के लिए अधीनस्थ प्राधिकारी को शक्ति सौंपने वाले कानून के प्रावधानों के अनुसरण में बनाए गए सभी “आदेशों” की जाँच करती है ।
    • (B) समिति उन विधेयकों के प्रावधानों की जाँच कर सकती है जो आदेश देने के लिए शक्तियाँ सौंपने की माँग करते हैं ।
    • (C) अध्यक्ष विधायी शक्तियों के प्रत्यायोजन के प्रावधान वाले विधेयकों को समिति को संदर्भित करता है ।
    • (D) यह राजस्थान विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 240 द्वारा शासित होता है ।

    उत्तर: (D) यह राजस्थान विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 240 द्वारा शासित होता है ।

  28. प्रश्न 28: राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

    • (A) राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा के आधार पर राजप्रमुख के पद को समाप्त कर दिया गया ।
    • (B) 7वें संविधान संशोधन से राजप्रमुख का पद समाप्त किया गया ।
    • (C) गुरुमुख निहाल सिंह को 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान का पहला राज्यपाल नियुक्त किया गया ।
    • (D) हरिभाऊ किसनराव बागडे ने 31 जुलाई, 2024 को राजस्थान के राज्यपाल का पदभार संभाला ।

    उत्तर: (C) गुरुमुख निहाल सिंह को 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान का पहला राज्यपाल नियुक्त किया गया ।

  29. प्रश्न 29: राजस्थान में जिला आयोजना समिति का अध्यक्ष कौन बनता है ?

    • (A) जिला कलक्टर
    • (B) जिला परिषद् का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
    • (C) संसद सदस्य
    • (D) जिला प्रमुख

    उत्तर: (D) जिला प्रमुख

  30. प्रश्न 30: किस अधिनियम के द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना हुयी थी ?

    • (A) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982
    • (B) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1983
    • (C) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1984
    • (D) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1985

    उत्तर: (A) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982

  31. प्रश्न 31: निम्नलिखित में से रियासती राज्यों के किस समूह ने स्वाधीनता से पहले पंचायतों पर विधेयक पारित कर दिया था ?

    • (A) अलवर, बाँसवाड़ा, करौली, सिरोही
    • (B) बाँसवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर, बूंदी
    • (C) जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही
    • (D) करौली, बूंदी, अलवर, जैसलमेर

    उत्तर: (C) जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही

  32. प्रश्न 32: संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राजस्थान सरकार के अधीन सेवारत व्यक्ति को प्रभावित करने वाले अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनिवार्य परामर्श का प्रावधान है ?

    • (A) अनुच्छेद 320(3)
    • (B) अनुच्छेद 318(1)
    • (C) अनुच्छेद 322(2)
    • (D) अनुच्छेद 325(4)

    उत्तर: (A) अनुच्छेद 320(3)

  33. प्रश्न 33: निम्नलिखित में से किस दिनांक को प्रमिल कुमार माथुर ने राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल का कार्यभार संभाला ?

    • (A) 20/02/2024
    • (B) 20/03/2024
    • (C) 20/04/2024
    • (D) 20/05/2024

    उत्तर: (C) 20/04/2024

  34. प्रश्न 34: राजस्थान लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 की धारा 7 के तहत, लोकायुक्त को कुछ मामलों में मंत्रियों और लोक सेवकों के खिलाफ आरोपों की जाँच करने का अधिकार है। निम्नलिखित में से कौन सा विषय उन जाँचों का हिस्सा नहीं है ?

    • (A) लोक सेवकों द्वारा पहुँचाई गई अकारण हानि या पीड़ा ।
    • (B) अपने या किसी अन्य व्यक्ति के लिए अवैध लाभ प्राप्त करने के लिए एक लोक सेवक के रूप में अपनी आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग करना ।
    • (C) महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और बच्चों के खिलाफ हिंसा
    • (D) लोक सेवक की हैसियत से भ्रष्टाचार का दोषी होने या पारदर्शिता की कमी से संबंधित हो सकता है ।

    उत्तर: (C) महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और बच्चों के खिलाफ हिंसा

  35. प्रश्न 35: सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए महापौर का चुनाव लड़ने हेतु अमानत राशि कितनी है ?

    • (A) ₹ 10,000
    • (B) ₹ 20,000
    • (C) ₹ 30,000
    • (D) ₹ 40,000

    उत्तर: (C) ₹ 30,000

  36. प्रश्न 36: राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफ़ारिश पर की जाती है। निम्नलिखित में से कौन इस समिति का सदस्य नहीं होता है ?

    • (A) मुख्यमंत्री
    • (B) राज्य विधान सभा में विपक्ष का नेता
    • (C) मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत कैबिनेट मंत्री
    • (D) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

    उत्तर: (D) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

  37. प्रश्न 37: राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के निम्नलिखित अध्यक्षों में से किन्होंने पाँच वर्ष की पदावधि पूरी की ?

    • (A) न्यायमूर्ति श्रीमती कांता भटनागर
    • (B) न्यायमूर्ति एन. के. जैन
    • (C) न्यायमूर्ति एस. सगीर अहमद
    • (D) न्यायमूर्ति प्रकाश टांटिया

    उत्तर: (B) न्यायमूर्ति एन. के. जैन

  38. प्रश्न 38: सिटिजन चार्टर का उद्देश्य नहीं है –

    • (A) गुणात्मक और समयबद्ध सेवा प्रदान करना
    • (B) नागरिक उन्मुखी शासन
    • (C) उत्तरदायी सरकार
    • (D) जनता की माँगों की प्रभावी सुनवाई का तंत्र सृजित करना

    उत्तर: (D) जनता की माँगों की प्रभावी सुनवाई का तंत्र सृजित करना

  39. प्रश्न 39: निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत की सकल राष्ट्रीय आय एवं शुद्ध राष्ट्रीय आय में वार्षिक वृद्धि की दर प्रचलित एवं स्थिर दोनों ही कीमतों पर ऋणात्मक रही हैं?

    • (A) 2018-19
    • (B) 2019-20
    • (C) 2020-21
    • (D) 2021-22

    उत्तर: (C) 2020-21

  40. प्रश्न 40: जी.एस.टी. के “इनपुट कर जमा तंत्र” के लाभ के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?

    • (A) यह दोहरे करारोपण को रोकता है।
    • (B) यह उत्पादन पर कर से बचाता है।
    • (C) यह स्टार्ट-अप को कर से राहत प्रदान करता है।
    • (D) यहाँ उत्पादकों को रिकॉर्ड रखने की जरूरत नहीं होती है।

    उत्तर: (A) यह दोहरे करारोपण को रोकता है।

  41. प्रश्न 41: राजस्थान के राज निवेश पोर्टल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

    • (A) राज निवेश पोर्टल मंजूरी/अनुमोदन के लिए वन-स्टॉप सूचना/पंजीकरण/अनुमोदन/ट्रैकिंग केंद्र के रूप में कार्य करके एकल बिंदु (ऑनलाइन) इंटरफ़ेस और समयबद्ध निकासी प्रणाली प्रदान करता है।
    • (B) यह बड़े निवेश प्रस्तावों को अधिक प्रभावी ढंग से सुविधाजनक बनाने और एक ही छत के नीचे उनके लिए अपेक्षित अनुमोदन/मंजूरी में तेजी लाने के लिए सीधे मुख्यमंत्री के अधीन एक “वन स्टॉप शॉप” (ओ एस एस) सुविधा है।
    • (C) वन स्टॉप शॉप के नियम 26.11.2020 को अधिसूचित किए गए हैं।
    • (D) पोर्टल निवेशकों के मार्गदर्शन के लिए प्रासंगिक नियमों, विनियमों, आदेशों और नीतिगत पहलों और योजनाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी भी प्रदान करता है।

    उत्तर: (B) यह बड़े निवेश प्रस्तावों को अधिक प्रभावी ढंग से सुविधाजनक बनाने और एक ही छत के नीचे उनके लिए अपेक्षित अनुमोदन/मंजूरी में तेजी लाने के लिए सीधे मुख्यमंत्री के अधीन एक “वन स्टॉप शॉप” (ओ एस एस) सुविधा है।

  42. प्रश्न 42: भारत में मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा/से कथन सही है/हैं ?


    A. कोर मुद्रास्फीति में खाद्य और ऊर्जा की कीमतें शामिल रहती हैं I 
    B. हैडलाइन मुद्रास्फीति से खाद्य स्फीति बाहर रहती है I 
    C. कोर मुद्रास्फीतिकी अपेक्षा  हैडलाइन मुद्रास्फीति की प्रकृति ज्यादा परिवर्तनशील होती है I 


    नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर का चुनाव कीजिये :

    • (A) केवल A और B
    • (B) केवल A और C
    • (C) केवल B और C
    • (D) केवल C

    उत्तर: (D) केवल C

  43. प्रश्न 43: सूची-I में कृषि फसलें तथा सूची-II में 2021-22 में इन फसलों के उत्पादन में प्रथम स्थान पर रहे राज्यों के नाम हैं I संकेतांकों का प्रयोग करते हुए उन्हें सुमेलित कीजिए :


    सूची-I                      सूची-II 
    A. पोषक अनाज        i. राजस्थान 
    B. कुल दलहन          ii. कर्नाटक 
    C. मूंगफली              iii. मध्यप्रदेश 
    D. सोयाबीन             iv. महाराष्ट्र 
                                  v. गुजरात 


    संकेतांक :
        A  B  C  D

    • (A) i  iii  ii  iv
    • (B) iii  i  iv  ii
    • (C) ii  iii  v  iv
    • (D) iv  v  ii  iii

    उत्तर: (C) ii  iii  v  iv

  44. प्रश्न 44: भारत में “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम” (NFSA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :


    A. यह 5 जुलाई 2013 को अधिनियमित किया गया I 
    B. वर्तमान में लगभग 50 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आते हैं I 
    C. यह अधिनियम क़ानूनी रुप से 75% ग्रामीण आबादी और 50% शहरी आबादी को सब्सिडी युक्त खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार देता है I 


    संकेतांकों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर दीजिये :

    • (A) B एवं C दोनों सही हैं I 
    • (B) A एवं B दोनों सही हैं I 
    • (C) A एवं C दोनों सही हैं I 
    • (D) A, B एवं C सही हैं I 

    उत्तर: (C) A एवं C दोनों सही हैं I 

  45. प्रश्न 45: विश्व खुशहाली रिपोर्ट – 2024 के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये :


    A. भारत का स्थान 140 से अधिक देशों में 126 था, जो कि इसके पड़ोसी देशों चीन, नेपाल, पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी निम्न है।
    B. पिछले कुल वर्षों में भारत के स्थान में कुछ विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है, यह बताता है कि जनसंख्या के कल्याण और खुशी में सुधार के लिये सीमित प्रगति ही हुई है।


    निम्न कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चुनाव कीजिये :

    • (A) केवल A
    • (B) केवल B
    • (C) A और B दोनों
    • (D) ना तो A और ना ही B

    उत्तर: (B) केवल B

  46. प्रश्न 46: कार्मिकों का जनसंख्या से अनुपात को परिभाषित किया जाता है

    • (A) श्रम शक्ति में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
    • (B) कार्यशील आयु की जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
    • (C) कुल जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
    • (D) कुल जनसंख्या में कार्यशील आयु की जनसंख्या का प्रतिशत

    उत्तर: (C) कुल जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत

  47. प्रश्न 47: भारत में 1991 के बाद शुरू हुए वित्तीय क्षेत्र के सुधारों से निम्न में से कौन सा सम्बन्धित नहीं है ?

    • (A) पूँजी पर्याप्तता
    • (B) गैर-आस्तकारी परिसम्पत्तियाँ
    • (C) एफ.आर.बी.एम. अधिनियम (फिस्कल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट)
    • (D) सरफेसी अधिनियम

    उत्तर: (C) एफ.आर.बी.एम. अधिनियम (फिस्कल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट)

  48. प्रश्न 48: राजस्थान के राजकोषीय घाटे के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें :


        A. वर्ष 2022-23 में वास्तविक राजकोषीय घाटा राज्य सकल घरेलू उत्पाद का 3.76 प्रतिशत रहा है।
        B. यह एफ.आर.बी.एम. अधिनियम, 2005 द्वारा अनुमोदित सीमा से कम है।
        C. वर्ष 2022-23 का राजकोषीय घाटा 2021-22 की तुलना में अधिक था।


        सही विकल्प को चुनिए :

    • (A) A व C दोनों सही हैं।
    • (B) A व B दोनों सही हैं।
    • (C) B व C दोनों सही हैं।
    • (D) A, B व C सभी सही हैं।

    उत्तर: (D) A, B व C सभी सही हैं।

  49. प्रश्न 49: राजस्थान खनिज नीति – 2024 के लक्ष्यों के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये :


    A. वर्ष 2046-47 तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष 1 करोड़ व्यक्तियों को तथा 2029-30 तक 50 लाख व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करना।
    B. राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में खनिज क्षेत्र का योगदान 2023-24 के 3.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 2029-30 तक 5 प्रतिशत और 2046-47 तक 8 प्रतिशत तक करना।
    C. खनन के अन्तर्गत खनिजों की संख्या को 2047 तक बढ़ाकर 58 से 70 करना।


    उपरोक्त कथनों में से कौन से कथन सही हैं ?

    • (A) केवल A और B
    • (B) केवल B और C
    • (C) केवल A और C
    • (D) A, B और C

    उत्तर: (D) A, B और C

  50. प्रश्न 50: राजस्थान के सकल स्थाई पूँजी निर्माण में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान का घटते हुये क्रम में सही क्रम है

    • (A) विनिर्माण, खनन, कृषि, निर्माण
    • (B) निर्माण, कृषि, विनिर्माण, खनन
    • (C) निर्माण, विनिर्माण, कृषि, खनन
    • (D) विनिर्माण, कृषि, खनन, निर्माण

    उत्तर: (C) निर्माण, विनिर्माण, कृषि, खनन

  51. प्रश्न 51: भारत में राज्यों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग जारी की जाती है –

    • (A) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा
    • (B) उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा
    • (C) निवेश संवर्द्धन ब्यूरो द्वारा
    • (D) राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीको) द्वारा

    उत्तर: (B) उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा

  52. प्रश्न 52: मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद् (CMRETAC) के स्थान पर निम्नलिखित में से किसका गठन किया गया है ?

    • (A) राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC)
    • (B) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)
    • (C) राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट)
    • (D) राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका)

    उत्तर: (B) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)

  53. प्रश्न 53: निम्नलिखित में से कौन सा पार्क/जोन RIICO द्वारा राजस्थान में विकसित नहीं किया गया है ?

    • (A) मेडटेक मेडिकल डिवाइसेस पार्क – बोरानाडा, जोधपुर
    • (B) इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क – जमवा रामगढ़, जयपुर
    • (C) स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉयज़ ज़ोन – खुशखेड़ा, भिवाड़ी
    • (D) एग्रो फूड पार्क – उदयपुर

    उत्तर: (D) एग्रो फूड पार्क – उदयपुर

  54. प्रश्न 54: राजस्थान सरकार ने एम-सैण्ड नीति वर्ष 2024 में घोषित की है । यह प्रभावी रहेगी –

    • (A) 31 मार्च, 2029 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
    • (B) 31 मार्च, 2030 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
    • (C) 31 मार्च, 2032 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
    • (D) 30 जून, 2029 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक

    उत्तर: (A) 31 मार्च, 2029 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक

  55. प्रश्न 55: सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये :


    सूची-I (वर्ष 2023-24 में रीको द्वारा विकसित किये गये नये औद्योगिक क्षेत्र)         सूची-II (स्थान)
    A. नाडोल                                                                                                 i. उदयपुर
    B. धर्मपुरा                                                                                                ii. झालावाड़
    C. उमरिया                                                                                              iii. बाड़मेर
    D. माल की तूस                                                                                        iv. पाली

    कूट :
          A B C D

    • (A) iv ii iii i
    • (B) iv iii ii i
    • (C) ii iv i iii
    • (D) iii i iv ii

    उत्तर: (B) iv iii ii i

  56. प्रश्न 56: पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?


    (i) इस योजना के तहत हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ घरों पर सौर संयंत्र स्थापित किये जायेंगे।
    (ii) रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु 30 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान
    (iii) योजना पंजीकरण, आवेदन, स्वीकृति तथा अनुदान की शत प्रतिशत ऑनलाइन व्यवस्था
    (iv) प्रत्येक आवेदक को 4 प्रतिशत बैंक ब्याज पर ऋण देने का प्रावधान

    • (A) (i) और (iv)
    • (B) (i), (ii) और (iii)
    • (C) (i) और (iii)
    • (D) (i), (iii) और (iv)

    उत्तर: (C) (i) और (iii)

  57. प्रश्न 57: राजस्थान में आस्था योजना के लिये निम्न में से कौन पात्र हैं ?

    • (A) विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्ति
    • (B) विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्ति, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक हो
    • (C) बी.पी.एल. कार्ड धारक
    • (D) वे परिवार जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्तियों की संख्या 2 या उससे अधिक हो ।

    उत्तर: (D) वे परिवार जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्तियों की संख्या 2 या उससे अधिक हो ।

  58. प्रश्न 58: राजस्थान की मुख्यमन्त्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य है

    • (A) गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों का सशक्तिकरण
    • (B) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के परिवारों का सशक्तिकरण
    • (C) स्ट्रीट वेन्डर्स का सशक्तिकरण
    • (D) गर्भवती व दुग्धपान कराने वाली महिलाओं का सशक्तिकरण

    उत्तर: (C) स्ट्रीट वेन्डर्स का सशक्तिकरण

  59. प्रश्न 59: निम्नलिखित में से किसमें परिवर्तन के कारण मोतियाबिन्द में आँखों का प्राकृतिक लेंस धुँधला हो जाता है ?

    • (A) प्रोटीन
    • (B) कार्बोहाइड्रेट
    • (C) वसा
    • (D) अश्रु ग्रन्थि

    उत्तर: (A) प्रोटीन

  60. प्रश्न 60: निम्नलिखित में से दाब की इकाइयाँ हैं :


    (A) bar
    (B) Pa
    (C) torr
    (D) atm


    सही विकल्प का चयन कीजिए :

    • (A) केवल (B) एवं (D)
    • (B) केवल (B), (C) एवं (D)
    • (C) केवल (A), (B) एवं (D)
    • (D) सभी (A), (B), (C) एवं (D)

    उत्तर: (D) सभी (A), (B), (C) एवं (D)

  61. प्रश्न 61: “राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (चरण-III)” का मुख्य उद्देश्य है –

    • (A) शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ।
    • (B) शहरी क्षेत्रों में विद्यालयी शिक्षा में सुधार ।
    • (C) जल आपूर्ति, स्वच्छता और सीवरेज क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार ।
    • (D) नई सड़कों का निर्माण ।

    उत्तर: (C) जल आपूर्ति, स्वच्छता और सीवरेज क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार ।

  62. प्रश्न 62: निम्नलिखित में से उस लेयर की पहचान करें जो IoT डिवाइसों में वायरलेस कनेक्शन के लिए उपयोग की जाती है :

    • (A) एप्लिकेशन लेयर
    • (B) परसेप्शन लेयर
    • (C) नेटवर्क लेयर
    • (D) ट्रांसपोर्ट लेयर

    उत्तर: (C) नेटवर्क लेयर

  63. प्रश्न 63: ‘डीआरडीओ’ द्वारा हवाई खतरों को निष्क्रिय करने हेतु विकसित मानव पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली का नाम क्या है ?

    • (A) Akash-NG
    • (B) QRSAM
    • (C) VL-SRSAM
    • (D) VSHORADS

    उत्तर: (D) VSHORADS

  64. प्रश्न 64: निम्नलिखित में से कौन सा कथन सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक्ली स्कैन्ड ऐरे रडार (AESA) के लिए सही नहीं है ?

    • (A) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है ।
    • (B) विस्तृत बैंड आर एफ फ्रंट एंड इस रडार की विशेषता है ।
    • (C) यह ठोस-अवस्था एक्टिव फेज ऐरे फायर कंट्रोल रडार है ।
    • (D) इसे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान के लिए अनुकूलित किया जा सकता है ।

    उत्तर: (A) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है ।

  65. प्रश्न 65: चौथी पीढ़ी का जैव-ईंधन प्राप्त होता है, आनुवंशिक रूप से संशोधित

    • (A) आर्कबैक्टीरिया से
    • (B) स्टार्च देने वाली फसलों से
    • (C) लिग्नो-सेलुलोस देने वाली फसलों से
    • (D) शैवाल से

    उत्तर: (D) शैवाल से

  66. प्रश्न 66: नीचे दिए गए कूटों की सहायता से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें :


    A. यंत्राधिगम AI का एक उपसमूह है ।
    B. पर्यवेक्षित अधिगम में चिह्नित निवेशी डेटा के बिना कम्प्यूटर सिस्टम को प्रशिक्षित किया जाता है ।
    C. मशीनें जाँच और भूल के माध्यम से सीखती हैं, और उन्हें प्रबलन अधिगम के दौरान प्रतिफल मिलता है ।


    कूट :

    • (A) केवल A और B
    • (B) केवल A और C
    • (C) केवल B और C
    • (D) A, B और C सभी कथन सही हैं ।

    उत्तर: (B) केवल A और C

  67. प्रश्न 67: क्वाशियोरकॉर, जो कुपोषण का एक प्रकार है, निम्नलिखित में से किसकी कमी से होता है ?

    • (A) सिलीनियम
    • (B) प्रोटीन
    • (C) कार्बोहाइड्रेट्स
    • (D) क्रोमियम

    उत्तर: (B) प्रोटीन

  68. प्रश्न 68: निम्नलिखित में से किस कृत्रिम मधुरक में माधुर्यमान सुक्रोस की तुलना में अधिकतम है ?

    • (A) ऐस्पार्टेम
    • (B) ऐलिटेम
    • (C) सूक्रोलोस
    • (D) सैकरीन

    उत्तर: (B) ऐलिटेम

  69. प्रश्न 69: निम्नलिखित में से कौन सा मानव देह तरल/ऊतकों में पाया जाने वाला एक सूक्ष्म खनिज है ?

    • (A) फ़ॉस्फोरस
    • (B) सल्फर
    • (C) आयोडीन
    • (D) मैग्नीशियम

    उत्तर: (C) आयोडीन

  70. प्रश्न 70: “विशिष्ट रोगवाहक – जनित रोग – रोगाणु के प्रकार” के गलत समुच्चय का चयन कीजिए।

    • (A) एडीस – चिकनगुनिया – जीवाणु
    • (B) क्यूलेक्स – लिम्फेटिक फाइलेरियासिस – परजीवी
    • (C) एनोफ़िलीज़ – मलेरिया – परजीवी
    • (D) एडीस – डेंगू – विषाणु

    उत्तर: (A) एडीस – चिकनगुनिया – जीवाणु

  71. प्रश्न 71: केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अनुसार IND-AQI 101 – 200 सीमा वाली वायु गुणवत्ता श्रेणी है

    • (A) अच्छी
    • (B) संतोषजनक
    • (C) मध्यम
    • (D) घटिया

    उत्तर: (C) मध्यम

  72. प्रश्न 72: निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन कीजिए :

    • (A) अल नीनो एवं ला नीना एक प्रकार के झंझावात हैं ।
    • (B) अल नीनो के दौरान तट से दूर पादप-प्लवक कम होते हैं ।
    • (C) ला नीना के दौरान व्यापारिक हवाएँ सामान्य से अधिक प्रबल होती हैं ।
    • (D) अल नीनो एवं ला नीना मौसम के प्रतिरूप हैं ।

    उत्तर: (A) अल नीनो एवं ला नीना एक प्रकार के झंझावात हैं ।

  73. प्रश्न 73: आई सी ए आर – सी आई आर सी ओ टी मुम्बई द्वारा विकसित भारत का पहला नैनो-सेलुलोज़ संयंत्र संबंधित है

    • (A) कपास से
    • (B) जूट से
    • (C) बाँस से
    • (D) चावल से

    उत्तर: (A) कपास से

  74. प्रश्न 74: आई यू सी एन की रेड लिस्ट को कहा गया है

    • (A) जीवन का दर्पण
    • (B) जीवन का थर्मामीटर
    • (C) धरती का हाइग्रोमीटर
    • (D) जीवन का बैरोमीटर

    उत्तर: (D) जीवन का बैरोमीटर

  75. प्रश्न 75: राजस्थान वानिकी एवं जैव-विविधता परियोजना (फेज-2) के संदर्भ में गलत कथन का चयन कीजिए ।

    • (A) इसे जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जे आई सी ए) द्वारा सहायता प्रदान की गई ।
    • (B) इसमें 18 जिले एवं 8 वन्यजीव अभयारण्य सम्मिलित हैं ।
    • (C) इस परियोजना में अभेदा एवं माचिया जैविक पार्क विकसित किए गए हैं ।
    • (D) इस परियोजना में जल संरक्षण को भी सम्मिलित किया गया है ।

    उत्तर: (B) इसमें 18 जिले एवं 8 वन्यजीव अभयारण्य सम्मिलित हैं ।

  76. प्रश्न 76: कॉलम-I (उत्कृष्टता केन्द्र का स्थान) को कॉलम-II (उद्यानिकी फसल) से सुमेलित कर नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :


    कॉलम-I                  कॉलम-II
    A. बस्सी                  (i) आम
    B. सगरा भोजका      (ii) सीताफल
    C. देवड़ावास           (iii) अनार
    D. खेमरी                (iv) अमरूद
                                 (v) खजूर

    कूट :
          A     B     C     D

    • (A) (iii)   (i)   (ii)  (v)
    • (B) (i)   (ii)  (iii)  (iv)
    • (C) (iii)   (v)   (iv)   (i)
    • (D) (iv)  (iii)   (v)   (i)

    उत्तर: (C) (iii)   (v)   (iv)   (i)

  77. प्रश्न 77: संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिए गए 17 वैश्विक लक्ष्यों में से कौन सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) विशेष रूप से “स्थलीय जीवन” (Life on Land) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य स्थलीय पारिस्थितिक तंत्रों की सुरक्षा, पुनर्स्थापन और सतत उपयोग को बढ़ावा देना है ?

    • (A) SDG 13
    • (B) SDG 14
    • (C) SDG 15
    • (D) SDG 16

    उत्तर: (C) SDG 15

  78. प्रश्न 78: मार्च 2023 में जन्मी, भारत की प्रथम क्लोनित गाय “गंगा” किस नस्ल की है ? 

    • (A) साहिवाल
    • (B) गिर
    • (C) थारपारकर
    • (D) नागौरी

    उत्तर: (B) गिर

  79. प्रश्न 79: नीचे दिए गए प्रश्न में, कथन तथा दो अभिधारणाएँ (I) तथा (II) दी गई हैं । निम्न में से सही विकल्प को चुनिए :


    कथन : मिट्टी में पोषक-तत्त्वों की पूर्ति के क्रम में, यह आवश्यक है कि प्रत्येक दूसरी ऋतु में अलग प्रकार की फसलों को उगाना चाहिए।


    अभिधारणाएँ :
    (I) एक फसल उसी खेत में कभी भी दूसरी बार नहीं उगाई जा सकती।
    (II) यदि लगातार ऋतु में अलग प्रकार की फसल उगाई जाती है, तो मिट्टी में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त पोषक-तत्त्वों जैसे खाद को मिलाने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं रहती ।

    • (A) केवल अभिधारणा (I) अन्तर्निहित है।
    • (B) केवल अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है।
    • (C) (I) तथा (II) दोनों अभिधारणाएँ अन्तर्निहित हैं।
    • (D) ना तो अभिधारणा (I) और ना ही अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है।

    उत्तर: (D) ना तो अभिधारणा (I) और ना ही अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है।

  80. प्रश्न 80: निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा गाँव हरित प्रौद्योगिकी के माध्यम से शून्य अपशिष्ट मॉडल बन रहा है ?

    • (A) मेनार
    • (B) देवमाली
    • (C) नौरंगाबाद
    • (D) आँधी

    उत्तर: (D) आँधी

  81. प्रश्न 81: नीचे दिए गए प्रश्न में तीन कथनों के पश्चात् दो निष्कर्ष (I) तथा (II) दिये गये हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है। निष्कर्षों को पढ़कर, उत्तर दीजिए।


    कथन : 
    कुछ चिह्न, आकृतियाँ हैं।
    सभी चिह्न, ग्राफिक हैं।
    कोई भी ग्राफिक, चित्र नहीं है।


    निष्कर्ष : 
    (I) कुछ ग्राफिक, आकृतियाँ हैं।
    (II) कुछ चिह्न, चित्र हैं।

    • (A) ना तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    • (B) दोनों निष्कर्ष (I) तथा (II) अनुसरण करते हैं।
    • (C) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    • (D) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

    उत्तर: (C) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  82. प्रश्न 82: एक कथन के पश्चात् दो तर्क (I) और (II) दिये गये हैं। कौन सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं, चुनिये।


    कथन : 
    क्या राजस्थान में बिजली की आवश्यकता कम करने के लिये हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग होना चाहिये ?


    तर्क : 
    (I) हाँ, इससे हमारे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा और पर्यावरण अनुकूलता को बढ़ावा मिलेगा।
    (II) नहीं, सौर पैनल महंगे हैं और सभी मकान मालिक सब्सिडी के बिना इसे वहन करने में सक्षम नहीं हैं।

    • (A) केवल तर्क (I) मज़बूत है।
    • (B) केवल तर्क (II) मज़बूत है।
    • (C) दोनों तर्क मज़बूत हैं।
    • (D) ना तो तर्क (I) और ना ही तर्क (II) मज़बूत है।

    उत्तर: (A) केवल तर्क (I) मज़बूत है।

  83. प्रश्न 83: किसी वृत्त पर एकसमान दूरी पर आठ बिन्दु स्थित हैं। इन बिन्दुओं को शीर्ष लेकर समकोण त्रिभुज खींचे जाते हैं, जहाँ प्रत्येक त्रिभुज की एक भुजा वृत्त का व्यास है। ऐसे सभी सम्भव समकोण त्रिभुजों की संख्या है :

    • (A) 8
    • (B) 16
    • (C) 20
    • (D) 24

    उत्तर: (D) 24

  84. प्रश्न 84: निम्न श्रेणी का अगला पद है :
    2, 12, 36, 80, 150, ?

    • (A) 210
    • (B) 252
    • (C) 258
    • (D) 270

    उत्तर: (B) 252

  85. प्रश्न 85: एक कूट पद्धति में, ‘PROJECT’ को ‘CEOPRT’ तथा ‘PLANE’ को ‘ELNP’ में लिखा जाता है, तो उसी कूट पद्धति में ‘ORGANISED’ को लिखा जायेगा :

    • (A) ADEGIOSR
    • (B) ADEGIROS
    • (C) ADEGOIRS
    • (D) ADEGIORS

    उत्तर: (D) ADEGIORS

  86. प्रश्न 86: नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन के पश्चात् दो क्रियाविधियाँ (I) तथा (II) दी गई हैं। निम्न में से सही विकल्प को चुनिए :


    कथन : 
    पिछले लोक सभा चुनाव की तुलना में इस बार के लोक सभा चुनाव में मतदान कम हुआ है।


    क्रियाविधि : 
    (I) चुनाव आयोग को लोक सभा का चुनाव पुनः करवाने की घोषणा करनी चाहिए।
    (II) चुनाव आयोग को उन लोगों का मतदान का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए, जिन्होंने इस बार के लोक सभा चुनाव में मतदान नहीं किया।

    • (A) केवल (I) अनुसरण करता है।
    • (B) केवल (II) अनुसरण करता है।
    • (C) ना तो (I) और ना ही (II) अनुसरण करता है।
    • (D) दोनों (I) तथा (II) अनुसरण करते हैं।

    उत्तर: (C) ना तो (I) और ना ही (II) अनुसरण करता है।

  87. प्रश्न 87: बिन्दु A से श्रीमान् X दक्षिण की ओर चलना प्रारम्भ करता है । 20.मीटर चलने के बाद वह बिन्दु B पर पहुँचता है । अब वह बायीं ओर मुड़कर 20 मीटर चलने के बाद बिन्दु C पर पहुँचता है । अब वह 45° वामावर्त दिशा में मुड़कर, 20√3 मीटर चलकर बिन्दु D पर पहुँचता है, तो बिन्दु A से बिन्दु D की न्यूनतम दूरी क्या है ?

    • (A) 20√3 मीटर
    • (B) 40 मीटर
    • (C) 20√5 मीटर
    • (D) 40√3 मीटर

    उत्तर: (C) 20√5 मीटर

  88. प्रश्न 88: निम्न वेन रेखाचित्र के बाद चार विकल्प दिए गए हैं । उस विकल्प का चयन कीजिए जो इस वेन रेखाचित्र के द्वारा सही निरूपित हो ।

    • (A) शिक्षक, माँ, चिकित्सक
    • (B) ब्रह्माण्ड, ग्रह, तारे
    • (C) आयकर, बिक्रीकर, सेवाकर
    • (D) पुस्तकालय, पुस्तकें, फर्नीचर

    उत्तर: (A) शिक्षक, माँ, चिकित्सक

  89. प्रश्न 89: एक दर्पण में अंग्रेजी वर्णमाला (बड़े अक्षरों में) के व्यंजनों के प्रतिबिम्बों का अवलोकन किया जाता है । इनमें से उन प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी है, जो अपनी मूल आकृति के समान दिखाई नहीं देते हैं ?

    • (A) 13
    • (B) 14
    • (C) 15
    • (D) 16

    उत्तर: (B) 14

  90. प्रश्न 90: एक परिवार में छह सदस्य A, B, C, D, E और F हैं । B का विवाह C से हुआ है । F, E की माता है और D, F की पुत्री है । A की पुत्री E है और C का पुत्र A है । परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं । निम्न में से कौन सा सही है ?

    • (A) B, E का दादा है ।
    • (B) C, A की माता है ।
    • (C) C, D की दादी है ।
    • (D) E, C की पौत्री है ।

    उत्तर: (D) E, C की पौत्री है ।

  91. प्रश्न 91: एक गृहिणी के पास 1000 मिली लीटर का मिश्रण है, जिसमें दूध और पानी का अनुपात 3:1 है । वो इसमें दूध और पानी के 3:2 अनुपात वाले 250 मिली लीटर मिश्रण को मिलाती है । तब वो इस संयुक्त मिश्रण में से 250 मिली लीटर का उपयोग दही बनाने के लिये करती है । शेष बचे हुये मिश्रण में कितना शुद्ध दूध बचा हुआ है ?

    • (A) 1000 मिली लीटर
    • (B) 912 मिली लीटर
    • (C) 750 मिली लीटर
    • (D) 720 मिली लीटर

    उत्तर: (D) 720 मिली लीटर

  92. प्रश्न 92: चावल के मूल्य में 21% की कमी होने से एक व्यक्ति ₹ 1,000 में 10.5 किलोग्राम अधिक चावल खरीद सकता है । कम होने के बाद चावल का प्रति किलोग्राम मूल्य क्या है ?

    • (A) ₹ 20
    • (B) ₹ 30
    • (C) ₹ 40
    • (D) ₹ 15

    उत्तर: (A) ₹ 20

  93. प्रश्न 93: ₹ 8,000 की राशि पर एक निश्चित प्रतिशत वार्षिक दर से 3 वर्षों का साधारण ब्याज ₹ 3,600 है । यदि समान ब्याज दर पर उसी राशि पर 8-माही चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है, तो 2 वर्षों के बाद कुल चक्रवृद्धि ब्याज होगा

    • (A) ₹ 10,248
    • (B) ₹ 10,648
    • (C) ₹ 2,248
    • (D) ₹ 2,648

    उत्तर: (D) ₹ 2,648

  94. प्रश्न 94: एक त्रिभुज की भुजाएँ 5, 12 और 13 इकाई हैं । एक आयत बनाया गया है, जिसका क्षेत्रफल त्रिभुज के क्षेत्रफल के बराबर है । इसकी चौड़ाई 10 इकाई है, इस आयत का परिमाप है :

    • (A) 30 इकाई
    • (B) 26 इकाई
    • (C) 13 इकाई
    • (D) 40 इकाई

    उत्तर: (B) 26 इकाई

  95. प्रश्न 95: निम्न चित्र में कितने त्रिभुज दिये गये हैं ?

    • (A) 12
    • (B) 14
    • (C) 16
    • (D) 18

    उत्तर: (C) 16

  96. प्रश्न 96: 100 प्रेक्षणों के माध्य की 49 गणना की गई । बाद में पता चला कि 40, 20, 50 के रूप में लिए गए प्रेक्षण वास्तव में क्रमशः 60, 70, 80 थे । सही माध्य है

    • (A) 48
    • (B) 49.33
    • (C) 50
    • (D) 49.5

    उत्तर: (C) 50

  97. प्रश्न 97: वर्णमाला के दस अलग-अलग अक्षर दिए गए हैं । इन दिए गए अक्षरों से पाँच अक्षरों वाले शब्द बनाए गये हैं । तो उन शब्दों की संख्या, जिनमें कम से कम एक अक्षर दोहराया गया है, हैं :

    • (A) 69760
    • (B) 30240
    • (C) 99748
    • (D) 99784

    उत्तर: (A) 69760

  98. प्रश्न 98: दो पासों को एक साथ फेंकने पर प्राप्त होने वाली संख्याओं का योग एक अभाज्य संख्या होने की प्रायिकता है :

    • (A) 1/2
    • (B) 1/3
    • (C) 5/12
    • (D) 7/12

    उत्तर: (C) 5/12

  99. प्रश्न 99: नागरिक मुद्दों की सूचना देने के लिए और सरकार द्वारा इन्हें विश्लेषित, ट्रैक, प्रबन्धित और सुलझाने हेतु हाल ही में जयपुर नगर निगम, हैरिटेज द्वारा किस एप का शुभारंभ किया गया है ?

    • (A) जयपुर 300
    • (B) जयपुर 301
    • (C) जयपुर 311
    • (D) जयपुर 315

    उत्तर: (C) जयपुर 311

  100. प्रश्न 100: दिया गया पाई-चार्ट विभिन्न खाद्य फसलों के लिए प्रयुक्त भूमि क्षेत्रफल के वितरण को प्रदर्शित करता है:





    निम्न में से कुल क्षेत्रफल का 50% से अधिक उपयोग में लेने वाले सही विकल्प का चयन कीजिए।

    • (A) गेहूँ, जौ तथा ज्वार 
    • (B) चावल, गेहूँ तथा ज्वार
    • (C) चावल, मक्का तथा जौ
    • (D) बाजरा, मक्का तथा चावल

    उत्तर: (B) चावल, गेहूँ तथा ज्वार

  101. प्रश्न 101: राजस्थान विधान-सभा उप-चुनाव – 2024 के लिए निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

    • (A) उप-चुनाव में न्यूनतम मतदान (प्रतिशत में) दौसा में हुआ ।
    • (B) 7 में से 3 विधान-सभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा ।
    • (C) होम वोटिंग के जरिए 3127 मतदाताओं ने मतदान किया ।
    • (D) सेवा नियोजित मतदाताओं के लिए सर्वाधिक मतपत्र खींवसर विधान-सभा क्षेत्र में जारी हुए ।

    उत्तर: (D) सेवा नियोजित मतदाताओं के लिए सर्वाधिक मतपत्र खींवसर विधान-सभा क्षेत्र में जारी हुए ।

  102. प्रश्न 102: गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व के लिए सही कथन चुनिए ।

    • (A) यह मध्यप्रदेश में स्थित है ।
    • (B) नवम्बर 2024 में इसे भारत का 54वाँ टाइगर रिज़र्व अधिसूचित किया गया है ।
    • (C) यह 1829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है ।
    • (D) यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व बना है ।

    उत्तर: (D) यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व बना है ।

  103. प्रश्न 103: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 2024 में निम्नलिखित में से किस संस्थान को आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स और प्रतिस्पर्धा पर बाज़ार अध्ययन हेतु नियुक्त किया है ?

    • (A) इण्डियन स्कूल ऑफ बिजनेस
    • (B) मैनेजमेन्ट डेवलपमेन्ट इन्स्टीट्यूट सोसायटी
    • (C) इन्स्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेन्ट, आनंद
    • (D) आईआईएम, इन्दौर

    उत्तर: (B) मैनेजमेन्ट डेवलपमेन्ट इन्स्टीट्यूट सोसायटी

  104. प्रश्न 104: ‘राजस्थान एमएसएमई नीति-2024’ निम्नलिखित में से किस दिनांक तक लागू रहेगी ?

    • (A) 31 मार्च, 2028
    • (B) 31 मार्च, 2030
    • (C) 31 मार्च, 2029
    • (D) 31 मार्च, 2031

    उत्तर: (C) 31 मार्च, 2029

  105. प्रश्न 105: हाल ही में यामंडू ओरसी किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं?

    • (A) पैराग्वे
    • (B) उरुग्वे
    • (C) वेनेजुएला
    • (D) गुयाना

    उत्तर: (B) उरुग्वे

  106. प्रश्न 106: फरवरी 2025 में समुद्री केबल प्रतिरोधक क्षमता शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

    • (A) स्विट्जरलैंड
    • (B) नाइजीरिया
    • (C) फ्रांस
    • (D) अर्मेनिया

    उत्तर: (B) नाइजीरिया

  107. प्रश्न 107: दक्षिण कोरिया के उस लेखक का नाम बताइये जिसने 2024 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता है?

    • (A) निहोन हिडांक्यो
    • (B) डेविड बैकर
    • (C) एनी एरनॉक्स
    • (D) हान कांग

    उत्तर: (D) हान कांग

  108. प्रश्न 108: दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के संदर्भ में कॉलम-I तथा II को सुमेलित कीजिए:

    कॉलम-I (सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन)                 कॉलम-II (उत्कृष्ट कार्य का क्षेत्र)
    (a) अनन्या बिजेश                                 (i) कला और संस्कृति
    (b) प्रतीक खण्डेलवाल                           (ii) संगीत
    (c) प्रियंका दीपक दबडे                         (iii) सुगम्यता

    कूट:
        (a) (b) (c)

    • (A) (i) (ii) (iii)
    • (B) (iii) (ii) (i)
    • (C) (iii) (i) (ii)
    • (D) (ii) (iii) (i)

    उत्तर: (D) (ii) (iii) (i)

  109. प्रश्न 109: हाल ही में भारत सरकार ने कुछ भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने का अनुमोदन किया है। अब, कुल कितनी भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा हासिल है?

    • (A) 6
    • (B) 8
    • (C) 10
    • (D) 11

    उत्तर: (D) 11

  110. प्रश्न 110: भारतीय सेना और कंबोडियाई सेना के बीच संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास (सिनबैक्स) का पहला संस्करण कहाँ आयोजित हुआ ?

    • (A) मुम्बई
    • (B) पुणे
    • (C) जोधपुर
    • (D) भुवनेश्वर

    उत्तर: (B) पुणे

  111. प्रश्न 111: 8 दिसम्बर, 2024 को भारत-नर्वे गोलमेज सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ? 

    • (A) जयपुर
    • (B) नई दिल्ली
    • (C) चेन्नई
    • (D) मुम्बई

    उत्तर: (D) मुम्बई

  112. प्रश्न 112: हाल ही में किस संस्थान ने एक अपग्रेडेड मोबाइल एप “सुविधा 2.0” को प्रारंभ किया है ?

    • (A) भारतीय चुनाव आयोग
    • (B) भारत का उच्चतम न्यायालय
    • (C) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
    • (D) आयुष मंत्रालय

    उत्तर: (A) भारतीय चुनाव आयोग

  113. प्रश्न 113: हाल ही में हान्ले, लद्दाख में उद्‌घाटित की गयी एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की सबसे ऊँची चेरनकोव वेधशाला से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :


    I. इसका उद्घाटन परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहन्ती द्वारा किया गया ।
    II. यह 5100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है ।
    III. इस दूरबीन का निर्माण भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं अन्य उद्योग भागीदारों के सहयोग से किया है ।


    नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

    • (A) केवल I एवं II सही हैं ।
    • (B) I, II एवं III सही हैं ।
    • (C) केवल I एवं III सही हैं ।
    • (D) केवल II एवं III सही हैं ।

    उत्तर: (C) केवल I एवं III सही हैं ।

  114. प्रश्न 114: निम्नलिखित में से किस भारतीय ने श्री अत्सुशी मिमुरा के साथ, सितम्बर, 2024 में टोक्यो में आयोजित दूसरे भारत-जापान वित्त संवाद में सह-अध्यक्षता करी ?

    • (A) तुहीनकांत पाण्डे
    • (B) दम्मु रवि
    • (C) अजय सेठ
    • (D) विक्रम मिसरी

    उत्तर: (C) अजय सेठ

  115. प्रश्न 115: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी निम्नांकित में से कौन सा राज्य करेगा ?

    • (A) राजस्थान
    • (B) बिहार
    • (C) तमिलनाडु
    • (D) मध्यप्रदेश

    उत्तर: (B) बिहार

  116. प्रश्न 116: 38वें नेशनल गेम्स 2025 के लिए निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनिए :


    कथन (A) : इसकी मेजबानी उत्तराखंड करेगा ।
    कथन (B) : नेशनल गेम्स में 28 खेल प्रतियोगिताएं एवं 4 प्रदर्शन स्पर्धाएं सम्मिलित होंगी ।

    • (A) (A) व (B) दोनों कथन सही हैं ।
    • (B) केवल कथन (A) सही है ।
    • (C) केवल कथन (B) सही है ।
    • (D) कथन (A) व (B) दोनों सही नहीं हैं ।

    उत्तर: (B) केवल कथन (A) सही है ।

  117. प्रश्न 117: नवम्बर 2024 में पुणे में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में राजस्थान ने कितने स्वर्ण तथा कांस्य पदक जीते हैं ?

    • (A) 16 स्वर्ण एवं 11 कांस्य
    • (B) 11 स्वर्ण एवं 7 कांस्य
    • (C) 16 स्वर्ण एवं 7 कांस्य
    • (D) 11 स्वर्ण एवं 16 कांस्य

    उत्तर: (C) 16 स्वर्ण एवं 7 कांस्य

  118. प्रश्न 118: विश्व कैडेट अण्डर-8 प्रतियोगिता 2024 के विजेता ‘दिविथ रेड्डी अडूला’ किस खेल से संबंधित हैं ?

    • (A) तैराकी
    • (B) शतरंज
    • (C) टेबिल टेनिस
    • (D) जिम्नास्टिक्स

    उत्तर: (B) शतरंज

  119. प्रश्न 119: निम्नलिखित में से किस पुरास्थल की पहचान पुरातत्वविद् टी.एच. हैण्डले ने एक बौद्ध कस्बे के रूप में की थी ?

    • (A) भाण्डारेज
    • (B) बूढ़ा पुष्कर
    • (C) बैराठ
    • (D) नलियासर

    उत्तर: (D) नलियासर

  120. प्रश्न 120: मारवाड़ के राव चूण्डा के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :


    A. राव चूण्डा को मण्डोर दहेज में प्राप्त हुआ ।
    B. राव चूण्डा की मृत्यु के तुरंत पश्चात् राव रणमल राजगद्दी पर आसीन हुआ ।

    • (A) केवल A सत्य है ।
    • (B) केवल B सत्य है ।
    • (C) A और B दोनों सत्य हैं ।
    • (D) A और B दोनों असत्य हैं ।

    उत्तर: (A) केवल A सत्य है ।

  121. प्रश्न 121: ‘राव-जैतसी-रो-छन्द’ के अनुसार, बीकानेर के शासक राव जैतसी ने निम्न में से किसे परास्त किया था ?

    • (A) हुमायूँ
    • (B) कामरान
    • (C) शेरशाह
    • (D) अकबर

    उत्तर: (B) कामरान

  122. प्रश्न 122: निम्नलिखित में से ओझियाना के उत्खनन में कौन शामिल था/थे ?


    A. आर.सी. अग्रवाल
    B. बी.आर. मीणा
    C. आलोक त्रिपाठी


    कूट :

    • (A) केवल A
    • (B) केवल C
    • (C) A और B
    • (D) B और C

    उत्तर: (D) B और C

  123. प्रश्न 123: बिजोलिया किसान आन्दोलन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :


    A. बिजोलिया किसान आन्दोलन सम्बन्धी जानकारी देने हेतु विजय सिंह पथिक गांधीजी से मिलने वर्धा गये थे।
    B. प्रयाग के अभ्युदय एवं कलकत्ता के भारत मित्र समाचार-पत्रों ने बिजोलिया किसान आन्दोलन सम्बन्धी समाचारों का नियमित रूप से प्रकाशन किया था।


    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर को चुनिये :

    • (A) केवल A सही है।
    • (B) केवल B सही है।
    • (C) A और B दोनों सही हैं।
    • (D) न तो A और न ही B सही हैं।

    उत्तर: (B) केवल B सही है।

  124. प्रश्न 124: 1945 का एस. ए. सुधालकर प्रतिवेदन निम्न में से किस देशी रियासत से सम्बन्धित है ?

    • (A) जोधपुर
    • (B) बीकानेर
    • (C) उदयपुर
    • (D) जयपुर

    उत्तर: (A) जोधपुर

  125. प्रश्न 125: वाल्टरकृत राजपूत हितकारिणी सभा के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ?

    • (A) इसकी स्थापना सन् 1888 में कर्नल सी. के. एम. वाल्टर के प्रयासों से हुई थी।
    • (B) इसका उद्देश्य राजस्थान के राजपूतों और दलितों के लिए सुधारात्मक कार्य करना था।
    • (C) इसकी प्रथम बैठक का आयोजन अजमेर में हुआ था।
    • (D) सभा ने अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सामाजिक नियम बनाए।

    उत्तर: (B) इसका उद्देश्य राजस्थान के राजपूतों और दलितों के लिए सुधारात्मक कार्य करना था।

  126. प्रश्न 126: राजोरगढ़ में मथानदेव द्वारा निर्मित प्रसिद्ध मंदिर निम्न में से किस देवी/देवता को समर्पित था ?

    • (A) शिव
    • (B) विष्णु
    • (C) सूर्य
    • (D) महिषासुर मर्दिनी

    उत्तर: (A) शिव

  127. प्रश्न 127: लोक वाद्ययंत्र ‘चौतारा’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :


    A. यह चार तारों वाला वाद्ययंत्र है।
    B. यह सामान्यतः रामदेवजी के भजन गाने में प्रयुक्त होता है।

    • (A) केवल A सत्य है।
    • (B) केवल B सत्य है।
    • (C) A और B दोनों सत्य हैं।
    • (D) A और B दोनों असत्य हैं।

    उत्तर: (C) A और B दोनों सत्य हैं।

  128. प्रश्न 128: निम्न में से कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है ?

    • (A) पृथ्वीराज रासो – चंदरबरदाई
    • (B) बीसलदेव रासो – नरपति
    • (C) खुमाण रासो – करणीदान
    • (D) शत्रुसाल रासो – डूंगरसिंह

    उत्तर: (C) खुमाण रासो – करणीदान

  129. प्रश्न 129: सूची-I व सूची-II को सुमेलित करते हुए राजस्थान की प्रसिद्ध चित्रकला शैलियों एवं उनके चित्रकारों के संबंध में सही विकल्प चुनिये :


    सूची-I                 सूची-II
    A. किशनगढ़        i. साहिबदीन
    B. बीकानेर          ii. निहालचंद
    C. मेवाड़             iii. अली रज़ा
    D. मारवाड़          iv. शिवदास

    कूट :
          A   B   C   D

    • (A) ii   iv   i   iii
    • (B) ii   iii   i   iv
    • (C) ii   iii  iv   i
    • (D) ii   i   iii   iv

    उत्तर: (B) ii   iii   i   iv

  130. प्रश्न 130: संत लालदास के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :


    A. संत लालदास आजीवन अविवाहित रहे।
    B. संत लालदास की मृत्यु के पश्चात् उनके समाधि स्थान पर मन्दिर का निर्माण करवाया गया।

    • (A) केवल A सत्य है।
    • (B) केवल B सत्य है।
    • (C) A और B दोनों सत्य हैं।
    • (D) A और B दोनों असत्य हैं।

    उत्तर: (B) केवल B सत्य है।

  131. प्रश्न 131: राजस्थान की वेशभूषा में प्रयुक्त ‘कसूमाल’ निम्न में से कौन सा रंग होता है ?

    • (A) लाल
    • (B) पीला
    • (C) गुलाबी
    • (D) केसरिया

    उत्तर: (A) लाल

  132. प्रश्न 132: मत्स्य संघ के प्रधानमंत्री शोभाराम के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :


    A. उन्होंने असहयोग आन्दोलन के दौरान वकालत छोड़ी।
    B. वे हीरालाल शास्त्री के मंत्रिमण्डल में सदस्य रहे।

    • (A) केवल A सत्य है।
    • (B) केवल B सत्य है।
    • (C) A और B दोनों सत्य हैं।
    • (D) A और B दोनों असत्य हैं।

    उत्तर: (B) केवल B सत्य है।

  133. प्रश्न 133: निम्न में से किसके लिए राजस्थानी भाषा में आड़ी, हीयाली शब्द प्रचलित हैं ?

    • (A) मुहावरे
    • (B) लोकोक्ति
    • (C) फड़
    • (D) पहेलियाँ

    उत्तर: (D) पहेलियाँ

  134. प्रश्न 134: कुषाण वंश के कैडफिसेस द्वितीय ने निम्नलिखित में से कौन सी उपाधि धारण की ?

    • (A) सकारी
    • (B) सर्वलोकेश्वर
    • (C) महाक्षत्रप
    • (D) सिंह चन्द्र

    उत्तर: (B) सर्वलोकेश्वर

  135. प्रश्न 135: स्तूपों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :


    A. ‘स्तूप’ शब्द एक वास्तुशिल्प शब्द है और इसका अर्थ है वह चीज जो कि संचय के माध्यम से बनाई हो ।
    B. मृतकों की स्मृति में ‘स्तूप’ बनाने की प्रथा बौद्धकाल से पूर्व की थी ।

    • (A) केवल A सत्य है।
    • (B) केवल B सत्य है।
    • (C) A और B दोनों सत्य हैं ।
    • (D) A और B दोनों असत्य हैं ।

    उत्तर: (C) A और B दोनों सत्य हैं ।

  136. प्रश्न 136: निम्न में से किन बौद्ध ग्रन्थों की रचना संस्कृत भाषा में की गई ? निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए :


    A. दिव्यावदान
    B. दीपवंश
    C. महावंश
    D. आर्यमंजूश्री मूलकल्प

    • (A) A, B
    • (B) B, C
    • (C) A, D
    • (D) A, C

    उत्तर: (C) A, D

  137. प्रश्न 137: आजीवक सम्प्रदाय के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :


    A. नियतिवाद में विश्वास
    B. उनके पुनर्जन्म के क्रम में बदलाव किया जा सकता है ।
    C. कठोर तपस्या में विश्वास


    नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :


    कूट :

    • (A) केवल A सही हैं ।
    • (B) केवल B सही है ।
    • (C) A और B सही हैं ।
    • (D) A और C सही हैं ।

    उत्तर: (D) A और C सही हैं ।

  138. प्रश्न 138: निम्न में से किन इमारतों का निर्माण सम्राट शेरशाह के द्वारा करवाया गया था ?


    A. सासाराम का मकबरा
    B. किला-ए-कुहन मस्जिद
    C. सिकंदरा का मकबरा
    D. जामा मस्जिद

    • (A) A, B
    • (B) A, C
    • (C) A, D
    • (D) B, D

    उत्तर: (A) A, B

  139. प्रश्न 139: भक्ति आंदोलन के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

    • (A) वल्लभाचार्य ने पुष्टिमार्ग की स्थापना की ।
    • (B) निम्बार्क ने द्वैताद्वैत के सिद्धांत का प्रतिपादन किया ।
    • (C) माध्वाचार्य ने सगुण भक्ति के स्थान पर निर्गुण भक्ति सिद्धांत को प्रतिपादित किया ।
    • (D) रामानंद ने राम भक्ति परंपरा का प्रचार किया ।

    उत्तर: (C) माध्वाचार्य ने सगुण भक्ति के स्थान पर निर्गुण भक्ति सिद्धांत को प्रतिपादित किया ।

  140. प्रश्न 140: भारत की एक राष्ट्र के रूप में पहचान को दृश्य माध्यम से संबद्ध करने हेतु किस चित्रकार ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र की रचना की थी ?

    • (A) गगनेन्द्रनाथ 
    • (B) अबनीन्द्रनाथ
    • (C) बंकिमचंद्र   
    • (D) रबीन्द्रनाथ टैगोर

    उत्तर: (B) अबनीन्द्रनाथ

  141. प्रश्न 141: कृष्णदेवराय के दरबार में कवि मल्लनार्य ने “भाव चिंता रत्न” एवं “वीरशैवामृत” ग्रन्थ किस भाषा में लिखे थे ?

    • (A) संस्कृत 
    • (B) तमिल
    • (C) तेलुगू   
    • (D) कन्नड़

    उत्तर: (D) कन्नड़

  142. प्रश्न 142: 1952 में भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किसको माध्यमिक शिक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था ?

    • (A) एस. राधाकृष्णन
    • (B) डी.एस. कोठारी
    • (C) पी.सी. महलनोबिस
    • (D) लक्ष्मण स्वामी मुदालियर

    उत्तर: (D) लक्ष्मण स्वामी मुदालियर

  143. प्रश्न 143: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :


    सूची-I (मरुस्थल)          सूची-II (अवस्थिति)
    A. गोबी                       i. दक्षिणी अफ्रीका
    B. पैटागोनिया               ii. एशिया
    C. विक्टोरिया               iii. दक्षिण अमेरिका
    D. कालाहारी               iv. ऑस्ट्रेलिया

    कूट :
          A  B  C  D

    • (A) ii iii iv  i
    • (B) iv ii iii  i
    • (C) ii  i iii iv
    • (D) iii iv  i  ii

    उत्तर: (A) ii iii iv  i

  144. प्रश्न 144: कौन सा क्षेत्र भूमध्यसागरीय कृषि प्रकार का नहीं है ?

    • (A) कैलिफोर्निया
    • (B) मध्य चिली
    • (C) उत्तरी ऑस्ट्रेलिया
    • (D) दक्षिण अफ्रीका का दक्षिणी भाग

    उत्तर: (C) उत्तरी ऑस्ट्रेलिया

  145. प्रश्न 145: भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के उदारवादी चरण (1885 – 1905 ई.) सम्बन्धी निम्न कथनों को पढ़िये :


    A. आधुनिक यूरोप की समृद्ध लोकतांत्रिक एवं वैज्ञानिक संस्कृति का समर्थन किया था ।
    B. ब्रिटिश साम्राज्यवाद के आर्थिक पहलू की कड़ी आलोचना की थी ।


    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    • (A) केवल A सत्य है ।
    • (B) केवल B सत्य है ।
    • (C) A और B दोनों सत्य हैं ।
    • (D) न तो A और न ही B सत्य है ।

    उत्तर: (C) A और B दोनों सत्य हैं ।

  146. प्रश्न 146: निम्नलिखित पर्वत श्रेणियों का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम क्या है ?


    A. लद्दाख 
    B. शिवालिक
    C. कराकोरम 
    D. जास्कर


    कूट :

    • (A) A, C, B, D
    • (B) D, C, A, B
    • (C) C, A, D, B
    • (D) C, B, A, D

    उत्तर: (C) C, A, D, B

  147. प्रश्न 147: निम्नांकित कथनों में से कौन सा एक सही नहीं है ?

    • (A) चेन्नई में वर्षा की विषमता मुम्बई से अधिक है।
    • (B) लौटता मानसून तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में वर्षा लाता है।
    • (C) पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होते हैं।
    • (D) मानसून अभियान (Monex) संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) तथा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

    उत्तर: (D) मानसून अभियान (Monex) संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) तथा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

  148. प्रश्न 148: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिये :


    सूची-I (सहायक-नदी)         सूची-II (नदी)
    A. राप्ती                            i. ब्रह्मपुत्र
    B. तिस्ता                           ii. नर्मदा
    C. हिरण                           iii. गोदावरी
    D. पूर्णा                             iv. घाघरा

    कूट :
          A  B  C  D

    • (A) iv  ii  iii  i
    • (B) i   ii  iii  iv
    • (C) iii  i   iv  ii
    • (D) iv  i   ii  iii

    उत्तर: (D) iv  i   ii  iii

  149. प्रश्न 149: विश्व के किस वन खण्ड में सर्वाधिक वनोन्मूलन अंकित किया गया है ?

    • (A) कोणधारी
    • (B) उष्णकटिबन्धीय
    • (C) पतझड़ी सवाना
    • (D) ज्वारीय

    उत्तर: (B) उष्णकटिबन्धीय

Question Paper (PDF)
Answer Key (PDF)

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *