सीधे सामग्री पर जाएँ
Rajasthan Exams Rajasthan Exams कुछ भी बाकी न रह जाए ।

RAS/RTS Prelims Exam 2023

अपडेट:

इस पृष्ठ पर RPSC द्वारा 1 October 2023 को आयोजित RAS Prelims 2023 Question Paper दिया गया है। इसमें General Knowledge and General Science (GK & GS) के सभी 145 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, सटीक उत्तर कुंजी और व्याख्या के साथ उपलब्ध हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS/RTS Exam) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस पेपर को ऑनलाइन टेस्ट के रूप में हल कर सकते हैं।

Loading quiz…
सभी 145 प्रश्न उत्तर सहित (text)
  1. प्रश्न 1: पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर जोड़ता है

    • (A) इम्फाल को अहमदाबाद से
    • (B) दीमापुर को वडोदरा से
    • (C) सिलचर को पोरबन्दर से
    • (D) गुवाहाटी को काण्डला बन्दरगाह से

    उत्तर: (C) सिलचर को पोरबन्दर से

  2. प्रश्न 2: निम्नलिखित में से कौन से जिलों का समूह प्राप्त मॉनसून वर्षा की मात्रा के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है ?

    • (A) धौलपुर, राजसमंद, जालौर
    • (B) भीलवाड़ा, बारां, सीकर
    • (C) राजसमंद, जालौर, धौलपुर
    • (D) पाली, जयपुर, भरतपुर

    उत्तर: (A) धौलपुर, राजसमंद, जालौर

  3. प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किन तीन नदियों के संगम को ‘त्रिवेणी’ कहा जाता है ?

    • (A) बनास, मैनाल, बेडच
    • (B) गम्भीरी, मानसी, धुन्ध
    • (C) कोठारी, खोरी, बेडच
    • (D) सोम, आहू, बाणडी

    उत्तर: (A) बनास, मैनाल, बेडच

  4. प्रश्न 4: भारत वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार, वनस्पति आवरण के संदर्भ में वन क्षेत्र 16,654 वर्ग किमी है व राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत है ।

    • (A) 6.74
    • (B) 7.48
    • (C) 8.47
    • (D) 4.87

    उत्तर: (D) 4.87

  5. प्रश्न 5: चुकन्दर पर आधारित प्रथम चीनी उद्योग स्थापित हुआ था

    • (A) श्री गंगानगर में
    • (B) भोपालसागर में
    • (C) केशोरायपाटन में
    • (D) उदयपुर में

    उत्तर: (A) श्री गंगानगर में

  6. प्रश्न 6: माही बजाज सागर परियोजना एक संयुक्त उद्यम है

    • (A) राजस्थान, पंजाब तथा गुजरात का
    • (B) गुजरात तथा राजस्थान का
    • (C) राजस्थान, गुजरात तथा मध्यप्रदेश का
    • (D) मध्यप्रदेश तथा राजस्थान का

    उत्तर: (B) गुजरात तथा राजस्थान का

  7. प्रश्न 7: निम्नलिखित में से वर्ष 2001-2011 के मध्य में न्यूनतम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन सा है ?

    • (A) बाड़मेर
    • (B) श्री गंगानगर
    • (C) पाली
    • (D) बूंदी

    उत्तर: (B) श्री गंगानगर

  8. प्रश्न 8: राजस्थान में कालाखूटा, लीलवानी, नारदिया, तिम्मामोरी किस खनिज के उत्पादक क्षेत्र हैं ?

    • (A) मैंगनीज
    • (B) टंगस्टन
    • (C) ताँबा
    • (D) लौह-अयस्क

    उत्तर: (A) मैंगनीज

  9. प्रश्न 9: कालीसिंध सुपर ताप बिजली स्टेशन अवस्थित है

    • (A) बारां
    • (B) झालावाड़
    • (C) डूंगरपुर
    • (D) बांसवाड़ा

    उत्तर: (B) झालावाड़

  10. प्रश्न 10: कौन सा सुमेलित नहीं है ?


    वन्यजीव अभयारण्य – जिला 

    • (A) शेरगढ़ – बूंदी
    • (B) बस्सी – चित्तौड़गढ़
    • (C) रामसागर वन विहार – धौलपुर
    • (D) सीतामाता – प्रतापगढ़

    उत्तर: (A) शेरगढ़ – बूंदी

  11. प्रश्न 11: माही कंचन तथा आर सी बी 911 संकर किस्में हैं

    • (A) क्रमशः मक्का तथा जौ की
    • (B) क्रमशः मक्का तथा चावल की
    • (C) क्रमशः मक्का तथा बाजरे की
    • (D) क्रमशः बाजरा तथा मक्का की

    उत्तर: (C) क्रमशः मक्का तथा बाजरे की

  12. प्रश्न 12: भारत की संविधान सभा के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :


    (i) संविधान सभा का अंतिम अधिवेशन 24 जनवरी, 1950 को हुआ।
    (ii) इस अंतिम अधिवेशन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के राष्ट्रपति पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किए गए।

    • (A) न तो (i) न ही (ii) सही है।
    • (B) (i) और (ii) दोनों सही हैं।
    • (C) केवल (ii) सही है।
    • (D) केवल (i) सही है।

    उत्तर: (B) (i) और (ii) दोनों सही हैं।

  13. प्रश्न 13: भारत के संविधान की निम्नांकित में से कौन सी अनुसूची, पहले संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में जोड़ी गई थी ?

    • (A) छठी
    • (B) दसवीं
    • (C) नवीं
    • (D) सातवीं

    उत्तर: (C) नवीं

  14. प्रश्न 14: मेनका गांधी वाद, 1978 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अनुच्छेद 21 के न्यायिक निर्वचन के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए।

    • (A) यह भार याचिकाकर्ता पर है, कि वह सिद्ध करे कि जिस कानून की प्रक्रिया से उसे उसके जीवन या दैहिक स्वतंत्रता से वंचित किया गया है, वह स्वेच्छाचारी है।
    • (B) ‘कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया’ संयुक्त राज्य अमरीका में विद्यमान ‘उचित प्रक्रिया’ के मोटे तौर पर समानार्थक है।
    • (C) अनुच्छेद 21, 19 व 14 परस्पर अनन्य नहीं हैं।
    • (D) ‘जीवन का अधिकार’ में ‘गरिमा के साथ जीने का अधिकार’ शामिल है।

    उत्तर: (A) यह भार याचिकाकर्ता पर है, कि वह सिद्ध करे कि जिस कानून की प्रक्रिया से उसे उसके जीवन या दैहिक स्वतंत्रता से वंचित किया गया है, वह स्वेच्छाचारी है।

  15. प्रश्न 15: नथमल जी की हवेली अवस्थित है

    • (A) बाड़मेर
    • (B) बीकानेर
    • (C) जोधपुर
    • (D) जैसलमेर

    उत्तर: (D) जैसलमेर

  16. प्रश्न 16: राज्य सभा के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए।

    • (A) डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के एकमात्र सभापति हैं, जो लगातार दो कार्यकाल इस पद पर रहे।
    • (B) प्रथम संविधान संशोधन के लिए राज्य सभा का अनुसमर्थन नहीं लिया गया था।
    • (C) वर्तमान में संघ राज्य-क्षेत्रों से 8 सदस्य राज्य सभा में निर्वाचित होते हैं।
    • (D) तीन अवसरों पर राज्य सभा और लोक सभा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई है।

    उत्तर: (A) डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के एकमात्र सभापति हैं, जो लगातार दो कार्यकाल इस पद पर रहे।

  17. प्रश्न 17: निम्नलिखित सूची-P (निर्देशक सिद्धांत) को सूची-R (अनुच्छेद) के साथ सुमेलित कीजिए:


    सूची – P                                                             सूची – R
    A. समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता          I. अनुच्छेद 48 A
    B. पर्यावरण की सुरक्षा                                          II. अनुच्छेद 39 A
    C. काम करने का अधिकार                                   III. अनुच्छेद 41
    D. स्मारकों का संरक्षण                                         IV. अनुच्छेद 49


    सही विकल्प चुनें:
        A B C D

    • (A) I III IV II
    • (B) II I III IV
    • (C) III I IV II
    • (D) II III I IV

    उत्तर: (B) II I III IV

  18. प्रश्न 18: सूचना का अधिकार अधिनियम की निम्न में से कौन सी धारा केन्द्रीय सूचना आयोग के कार्य और शक्तियों से सम्बन्धित नहीं है ?

    • (A) 25
    • (B) 19
    • (C) 18
    • (D) 12

    उत्तर: (D) 12

  19. प्रश्न 19: निम्नांकित में से किस आयोग ने अन्तर-राज्य परिषद के स्थान अन्तर-सरकार परिषद स्थापित करने की अनुशंसा की थी ?

    • (A) राजमन्नार आयोग
    • (B) पूंछी आयोग
    • (C) प्रशासनिक सुधार आयोग, 1969
    • (D) सरकारिया आयोग

    उत्तर: (D) सरकारिया आयोग

  20. प्रश्न 20: निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:


    (i) राजनीति शास्त्रियों द्वारा कही गई ‘कांग्रेस प्रणाली’ का 1989 के लोक सभा चुनावों के साथ अंत हो गया ।
    (ii) 1989 के लोक सभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी अकेली पार्टी के रूप में उभरी ।

    • (A) न तो (i) न ही (ii) सही है ।
    • (B) (i) व (ii) दोनों सही हैं ।
    • (C) केवल (ii) सही है ।
    • (D) केवल (i) सही है ।

    उत्तर: (B) (i) व (ii) दोनों सही हैं ।

  21. प्रश्न 21: निम्नलिखित सूची-P (CAG) को सूची-R (अनुच्छेद) के साथ सुमेलित कीजिए:


    सूची-P                                              सूची-R
    A. CAG की नियुक्ति                            I. अनुच्छेद 148
    B. CAG के कर्तव्य और शक्तियाँ           II. अनुच्छेद 151
    C. संघ के खातों का प्रपत्र                     III. अनुच्छेद 149
    D. ऑडिट रिपोर्ट                                IV. अनुच्छेद 150

    सही विकल्प चुनें।
        A B C D

    • (A) I III IV II
    • (B) II III I IV
    • (C) III I IV II
    • (D) II III IV I

    उत्तर: (A) I III IV II

  22. प्रश्न 22: निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान के मुख्यमंत्री के सम्बन्ध में सही नहीं है ?

    • (A) मोहनलाल सुखाड़िया ने चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।
    • (B) 1975 के आपातकाल के समय मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी थे ।
    • (C) बरकतुल्ला खां सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहे ।
    • (D) सी.एस. वेंकटाचारी निर्वाचित मुख्यमंत्री नहीं थे ।

    उत्तर: (C) बरकतुल्ला खां सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहे ।

  23. प्रश्न 23: राजस्थान की मंत्रिपरिषद की न्यूनतम सदस्य संख्या क्या हो सकती है ?

    • (A) 12
    • (B) 10
    • (C) 8
    • (D) 5

    उत्तर: (A) 12

  24. प्रश्न 24: 2022 के राष्ट्रपति के निर्वाचन में राजस्थान विधान-सभा के प्रत्येक सदस्य का मत-मूल्य था –

    • (A) 149
    • (B) 132
    • (C) 129
    • (D) 116

    उत्तर: (C) 129

  25. प्रश्न 25: संविधान के अनुच्छेद 217(1) के अनुसार, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से भिन्न किसी न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति किसके परामर्श उपरांत करेगा ?

    • (A) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति, भारत के महान्यायवादी तथा राजस्थान के राज्यपाल ।
    • (B) राजस्थान के राज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायमूर्ति तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति ।
    • (C) संघ के कानून एवं न्याय मंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल ।
    • (D) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति तथा राजस्थान के राज्यपाल ।

    उत्तर: (B) राजस्थान के राज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायमूर्ति तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति ।

  26. प्रश्न 26: निम्न में से किसकी सिफारिश पर राजस्थान में राजप्रमुख के पद को समाप्त कर राज्यपाल की व्यवस्था की गई ?

    • (A) राज्य विधान सभा
    • (B) संविधान सभा
    • (C) राज्य पुनर्गठन आयोग
    • (D) राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग

    उत्तर: (C) राज्य पुनर्गठन आयोग

  27. प्रश्न 27: निम्नांकित में से कौन सा एक राजस्थान अर्बन ड्रिंकिंग वॉटर सिवरेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का हिस्सा नहीं है?

    • (A) राजस्थान अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस एंड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    • (B) राजस्थान आवास विकास इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
    • (C) राजस्थान हाउसिंग बोर्ड
    • (D) राजस्थान अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट

    उत्तर: (C) राजस्थान हाउसिंग बोर्ड

  28. प्रश्न 28: किस संशोधन अधिनियम द्वारा ‘ग्राम सेवक’ को ‘ग्राम विकास अधिकारी’ से प्रतिस्थापित किया गया है?

    • (A) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2015
    • (B) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2017
    • (C) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019
    • (D) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2021

    उत्तर: (D) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2021

  29. प्रश्न 29: राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:


    (i) आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त होते हैं।
    (ii) आयोग के अध्यक्ष या कोई अन्य सदस्य केवल राष्ट्रपति की आज्ञा से अपने पद से हटाए जा सकते हैं।

    • (A) न तो (i) न ही (ii) सही है।
    • (B) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
    • (C) केवल (ii) सही है।
    • (D) केवल (i) सही है।

    उत्तर: (B) (i) व (ii) दोनों सही हैं।

  30. प्रश्न 30: तहसीलदार की नियुक्ति होती है

    • (A) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा
    • (B) कर्मचारी चयन आयोग द्वारा
    • (C) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा
    • (D) राजस्व मंडल द्वारा

    उत्तर: (D) राजस्व मंडल द्वारा

  31. प्रश्न 31: 2014 में नरपत मल लोढा की अध्यक्षता में गठित समिति निम्न में से किस विषय से सम्बन्धित है ?

    • (A) पंचायती राज
    • (B) मानवाधिकार
    • (C) राज्यपाल
    • (D) लोकायुक्त

    उत्तर: (D) लोकायुक्त

  32. प्रश्न 32: राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये :


    (i) भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 ट के अधीन जुलाई, 1994 में इसका गठन किया गया ।
    (ii) राज्य निर्वाचन आयुक्त के प्रधानत्व में यह एक-सदस्यीय आयोग है ।

    • (A) न तो (i) न ही (ii) सही है ।
    • (B) (i) व (ii) दोनों सही हैं ।
    • (C) केवल (ii) सही है ।
    • (D) केवल (i) सही है ।

    उत्तर: (B) (i) व (ii) दोनों सही हैं ।

  33. प्रश्न 33: अप्रैल, 2023 में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य सूचना आयोग की एक पीठ की स्थापना किस शहर में किया जाना स्वीकृत किया गया है ?

    • (A) अजमेर में
    • (B) कोटा में
    • (C) जोधपुर में
    • (D) उदयपुर में

    उत्तर: (C) जोधपुर में

  34. प्रश्न 34: निम्नांकित में से किस योजना का संबंध इस नारे से है – “कोई भूखा न सोये” ?

    • (A) बाल गोपाल योजना
    • (B) इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना
    • (C) अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
    • (D) इंदिरा रसोई योजना

    उत्तर: (D) इंदिरा रसोई योजना

  35. प्रश्न 35: राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये :


    (i) मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानानुसार आयोग में एक अध्यक्ष एवं चार सदस्य हैं ।
    (ii) वर्तमान में न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास इसके अध्यक्ष हैं ।

    • (A) न तो (i) न ही (ii) सही है ।
    • (B) (i) व (ii) दोनों सही हैं ।
    • (C) केवल (ii) सही है ।
    • (D) केवल (i) सही है ।

    उत्तर: (C) केवल (ii) सही है ।

  36. प्रश्न 36: निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सकल राजकोषीय घाटे के सूत्र को दर्शाता है ?

    • (A) सकल राजकोषीय घाटा = प्राथमिक घाटा + विदेशों से प्राप्त शुद्ध उधार
    • (B) सकल राजकोषीय घाटा = कुल व्यय – राजस्व प्राप्तियाँ
    • (C) सकल राजकोषीय घाटा = राजस्व घाटा + पूँजी व्यय
    • (D) सकल राजकोषीय घाटा = शुद्ध घरेलू उधार + आर.बी.आई. से उधार + विदेशी उधार

    उत्तर: (D) सकल राजकोषीय घाटा = शुद्ध घरेलू उधार + आर.बी.आई. से उधार + विदेशी उधार

  37. प्रश्न 37: निम्नांकित में से कौन सी वस्तु लोक वस्तु (पब्लिक गुड) नहीं है ?

    • (A) सरकारी प्रशासन
    • (B) राष्ट्रीय सुरक्षा
    • (C) कारें
    • (D) सड़कें

    उत्तर: (C) कारें

  38. प्रश्न 38: मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये :


    कथन (A) : हैडलाइन मुद्रास्फीति उपभोक्ता मूल्य सूचकाक में परिवर्तन की दर को संदर्भित करती है जो एक विशिष्ट परिवार द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की एक मानक टोकरी की औसत कीमत का माप है।


    कथन (B) : कोर मुद्रास्फीति उपभोक्ता मूल्य सूचकाक से अस्थिर मूल्य वाली कुछ वस्तुओं जैसे खाद्य और ईंधन को बाहर करने के बाद औसत उपभोक्ता कीमतों में बदलाव को मापती है।


    इन कथनों में से

    • (A) कथन (A) और (B) दोनों ही सही नहीं है।
    • (B) कथन (A) और (B) दोनों सही हैं।
    • (C) केवल कथन (B) सही है।
    • (D) केवल कथन (A) सही है।

    उत्तर: (B) कथन (A) और (B) दोनों सही हैं।

  39. प्रश्न 39: इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :


    (i) यह शहरी इलाकों में निवास करने वाले परिवारों को 125 दिवसों के प्रतिवर्ष रोजगार की गारंटी देती है।
    (ii) पंजीकरण के बाद, पात्र अभ्यर्थी को 30 दिवसों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है।

    • (A) न तो (i) न ही (ii) सही है।
    • (B) (i) व (ii) दोनों सही है।
    • (C) केवल (ii) सही है।
    • (D) केवल (i) सही है।

    उत्तर: (D) केवल (i) सही है।

  40. प्रश्न 40: निम्न में से कौन सा उपाय चयनात्मक साख नियंत्रण के सम्बन्ध में सही विकल्प नहीं है ?

    • (A) उधार सीमा (मार्जिन) में परिवर्तन
    • (B) सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना
    • (C) साख राशनिंग
    • (D) नैतिक दबाव

    उत्तर: (B) सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना

  41. प्रश्न 41: औषधि क्षेत्र के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

    • (A) भारत वैक्सीन निर्माण में वैश्विक उत्पादन में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है ।
    • (B) भारत वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा प्रदाता है ।
    • (C) औषधीय उत्पादों के उत्पादन में मूल्य के हिसाब से भारत दुनिया में 14वें स्थान पर है ।
    • (D) औषधीय उत्पादों के उत्पादन में मात्रा के आधार पर भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है ।

    उत्तर: (A) भारत वैक्सीन निर्माण में वैश्विक उत्पादन में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है ।

  42. प्रश्न 42: वैश्विक खुशहाली सूचकांक 2023 में भारत किस क्रम पर है ?

    • (A) 115
    • (B) 118
    • (C) 126
    • (D) 136

    उत्तर: (C) 126

  43. प्रश्न 43: ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

    • (A) वर्ष 2021 के अंत में इस क्षेत्र ने 5.3 करोड़ का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजन किया ।
    • (B) यह क्षेत्र भारत की सकल घरेलू उत्पाद में 7.1 प्रतिशत योगदान देता है ।
    • (C) वर्ष 2021 में भारत यात्री कारों का दुनिया का चौथा सबसे बड़ा निर्माता था ।
    • (D) वर्ष 2021 में भारत दोपहिया और तिपहिया वाहनों का दुनिया में सबसे बड़ा निर्माता था ।

    उत्तर: (A) वर्ष 2021 के अंत में इस क्षेत्र ने 5.3 करोड़ का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजन किया ।

  44. प्रश्न 44: निम्नांकित में से कौन राजकोषीय नीति का उपकरण नहीं है ?

    • (A) सार्वजनिक व्यय
    • (B) ब्याज दर
    • (C) हीनार्थ प्रबन्ध
    • (D) करारोपण

    उत्तर: (B) ब्याज दर

  45. प्रश्न 45: वर्ष 2022-23 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, सांकेतिक अथवा प्रचलित मूल्यों पर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कितना प्रतिशत भाग राजस्थान के सकल राज्य घरेलू उत्पाद के होने का अनुमान है ?

    • (A) 6.54 प्रतिशत
    • (B) 5.18 प्रतिशत
    • (C) 4.86 प्रतिशत
    • (D) 3.78 प्रतिशत

    उत्तर: (B) 5.18 प्रतिशत

  46. प्रश्न 46: राजस्थान में अटल भू-जल योजना के लिये निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?


    (a) अटल भू-जल योजना भारत सरकार की वित्तीय सहायता से राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
    (b) इस योजना का फोकस भू-जल प्रबन्धन में सुधार करना और इसके गिरते स्तर को रोकना है।


    नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर का चुनाव कीजिये :

    • (A) न तो (a) न ही (b)
    • (B) केवल (b)
    • (C) केवल (a)
    • (D) (a) और (b) दोनों

    उत्तर: (B) केवल (b)

  47. प्रश्न 47: राजस्थान की मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के बारे में निम्न में से कौन सा तथ्य सही नहीं है ?

    • (A) इस योजना में लघु क्षेत्र के उद्यमियों को 15 करोड़ तक के ऋणों पर 4 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जा रहा है।
    • (B) इस योजना में लघु क्षेत्र के उद्यमियों को 10 करोड़ तक के ऋणों पर 5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जा रहा है।
    • (C) इस योजना में लघु क्षेत्र के उद्यमियों को 5 करोड़ तक के ऋणों पर 6 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जा रहा है।
    • (D) इस योजना में लघु क्षेत्र के उद्यमियों को 25 लाख तक के ऋणों पर 8 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जा रहा है।

    उत्तर: (A) इस योजना में लघु क्षेत्र के उद्यमियों को 15 करोड़ तक के ऋणों पर 4 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जा रहा है।

  48. प्रश्न 48: वर्ष 2022-23 में, राजस्थान के सेवा क्षेत्र के प्रचलित मूल्यों पर सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में किस उपक्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा ?

    • (A) परिवहन, भंडारण एवं संचार
    • (B) व्यापार, होटल एवं जलपान गृह
    • (C) स्थावर सम्पदा, आवासीय गृहों का स्वामित्व एवं पेशेवर सेवाएँ
    • (D) वित्तीय सेवाएँ

    उत्तर: (B) व्यापार, होटल एवं जलपान गृह

  49. प्रश्न 49: गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2022-23 में राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धन GSVA (स्थिर 2011-12 बुनियादी मूल्यों पर) में किस क्षेत्र के योगदान में सर्वाधिक वृद्धि होने का अनुमान है?

    • (A) इनमें से कोई नहीं
    • (B) सेवा क्षेत्र
    • (C) उद्योग क्षेत्र
    • (D) कृषि क्षेत्र

    उत्तर: (B) सेवा क्षेत्र

  50. प्रश्न 50: राजस्थान राज्य राजमार्ग विकास कार्यक्रम-II परियोजना के अंतर्गत 801 कि.मी. लम्बाई के 11 राजमार्गों का उन्नयन किस एजेंसी द्वारा वित्त पोषित है?

    • (A) नाबार्ड
    • (B) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
    • (C) विश्व बैंक
    • (D) एशियन विकास बैंक

    उत्तर: (C) विश्व बैंक

  51. प्रश्न 51: राजस्थान में किस एजेंसी को पी.एम.-कुसुम योजना (कम्पोनेंट A) के क्रियान्वयन के जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 0.5 मेगावॉट से 2 मेगावॉट क्षमता तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जाने हैं?

    • (A) ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी
    • (B) राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड
    • (C) राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
    • (D) राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम

    उत्तर: (B) राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड

  52. प्रश्न 52: राजस्थान में ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

    • (A) 14 दिसम्बर
    • (B) 5 जून
    • (C) 22 अप्रैल
    • (D) 21 मार्च

    उत्तर: (A) 14 दिसम्बर

  53. प्रश्न 53: राजस्थान सरकार ने राजस्थान राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन अधिनियम को किस वर्ष में अधिनियमित किया?

    • (A) 2008
    • (B) 2005
    • (C) 2003
    • (D) 2001

    उत्तर: (B) 2005

  54. प्रश्न 54: निम्न में से किस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उनके नन्हें शिशुओं (0 से 6 माह) के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करने के लिये गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और स्तनपान की अवधि के दौरान उपयुक्त पद्धतियों, देख-रेख एवं सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है ?

    • (A) प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
    • (B) इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
    • (C) मिशन वात्सल्य योजना
    • (D) पालनहार योजना

    उत्तर: (A) प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

  55. प्रश्न 55: निम्नांकित में से कौन सा विकल्प (इन्दिरा महिला) शक्ति उड़ान योजना का एक प्रमुख उद्देश्य बताता है ?

    • (A) महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना।
    • (B) मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबन्धन के बारे में जागरूकता पैदा करना।
    • (C) महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देना।
    • (D) बालिकाओं की शिक्षा की स्थिति में सुधार।

    उत्तर: (B) मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबन्धन के बारे में जागरूकता पैदा करना।

  56. प्रश्न 56: निम्नलिखित में से कौन सी एक स्वापक पीड़ाहारी (नारकोटिक ऐनेलजेसिक) औषध है ?

    • (A) मॉर्फिन
    • (B) आसफिनेमीन
    • (C) ऐस्पिरिन
    • (D) पैरासिटामॉल

    उत्तर: (A) मॉर्फिन

  57. प्रश्न 57: निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) एवं दूर दृष्टि दोष (हाइपर मेट्रोपिया) को ठीक किया जा सकता है क्रमशः

    • (A) समतल-अवतल एवं बेलनीय लेंस द्वारा
    • (B) उत्तल एवं अवतल लेंस द्वारा
    • (C) अवतल एवं उत्तल लेंस द्वारा
    • (D) अवतल एवं बेलनीय लेंस द्वारा

    उत्तर: (C) अवतल एवं उत्तल लेंस द्वारा

  58. प्रश्न 58: निम्नलिखित में से कौन सी योजना ग्रामीण क्षेत्रों को सामाजिक, आर्थिक और भौतिक रूप से टिकाऊ क्षेत्र बनाने का प्रयास है ?

    • (A) श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबन मिशन (एस.पी.एम.आर.एम.)
    • (B) महात्मा गांधी जन-भागीदारी विकास योजना (एम.जी.जे.वी.वाय.)
    • (C) डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम
    • (D) सांसद आदर्श ग्राम योजना (एस.ए.जी.वाय.)

    उत्तर: (A) श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबन मिशन (एस.पी.एम.आर.एम.)

  59. प्रश्न 59: डिजिटल जानकारी के लिए माप की निम्नलिखित इकाइयों को सही क्रम में व्यवस्थित करें, सबसे पहले सबसे छोटी इकाई से शुरू करके सबसे बड़ी इकाई तक जाएँ :


    a. किलोबाइट 
    b. बाइट
    c. मेगाबाइट 
    d. टेराबाइट
    e. गीगाबाइट 
    f. बिट

    • (A) b f a d c e
    • (B) f b a c e d
    • (C) f b a d e c
    • (D) b f a c d e

    उत्तर: (B) f b a c e d

  60. प्रश्न 60: 23 अगस्त, 2023 के LCA (हल्के लड़ाकू विमान) तेजस से ASTRA (अस्त्रा) मिसाइल को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया यह मिसाइल है

    • (A) दृश्य सीमा से परे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
    • (B) दृश्य सीमा से परे (बियॉन्ड विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
    • (C) दृश्य सीमा के भीतर (विथइन विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
    • (D) दृश्य सीमा के भीतर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल

    उत्तर: (B) दृश्य सीमा से परे (बियॉन्ड विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल

  61. प्रश्न 61: श्रीहरीकोटा से अप्रैल 23 में उपग्रह टेलिओस-2 (TELEOS-2) तथा ल्युमलाइट-4 (Lumelite-4) को प्रमोचित जिस लॉन्चर से किया गया, वह है :

    • (A) SSLV-D2 (एस.एस.एल.वी.-डी 2)
    • (B) LVM3-M4 (एल.वी.एम.3-एम 4)
    • (C) PSLV-C55 (पी.एस.एल.वी.-सी 55)
    • (D) GSLV-F12 (जी.एस.एल.वी.-एफ 12)

    उत्तर: (C) PSLV-C55 (पी.एस.एल.वी.-सी 55)

  62. प्रश्न 62: यदि किसी पदार्थ की एक विमा को नैनो रेंज तक घटा दिया गया हो जबकि अन्य दो विमाएँ वही बनी रहती हैं, तो प्राप्त संरचना कहलाती है :

    • (A) क्वांटम स्टेप
    • (B) क्वांटम वैल
    • (C) क्वांटम डॉट
    • (D) क्वांटम वायर

    उत्तर: (B) क्वांटम वैल

  63. प्रश्न 63: निम्नलिखित में से कौन सा फाइल प्रारूप, वीडियो फाइल प्रारूप नहीं है ?

    • (A) .MP3
    • (B) .MP4
    • (C) .MOV
    • (D) .AVI

    उत्तर: (A) .MP3

  64. प्रश्न 64: प्रोटीन के सन्दर्भ में गलत कथन चुनिए :

    • (A) हम प्रोटीन जन्तु तथा पादप दोनों स्रोतों से प्राप्त करते हैं।
    • (B) प्रोटीन ऐमीनो अम्ल से बने होते हैं।
    • (C) हमारे शरीर के वजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होता है।
    • (D) प्रोटीन हमारे शरीर के रचक खंड (बिल्डिंग ब्लॉक) कहलाते हैं।

    उत्तर: (C) हमारे शरीर के वजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होता है।

  65. प्रश्न 65: ब्लड ग्रुप (रक्त समूह) ‘O’ वाले व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाओं में निहित समूहजन (एग्लूटिनोजन) है :

    • (A) A (ए) तथा B (बी) दोनों
    • (B) केवल B (बी)
    • (C) न तो A (ए) न ही B (बी)
    • (D) केवल A (ए)

    उत्तर: (C) न तो A (ए) न ही B (बी)

  66. प्रश्न 66: निम्न रोगों में से कौन सा रोग जीवाण्वीय रोग नहीं है ?

    • (A) डिप्थीरिया
    • (B) प्लेग
    • (C) न्यूमोनिया
    • (D) डेंगू

    उत्तर: (D) डेंगू

  67. प्रश्न 67: प्लाज्मोडियम की प्रजाति जो घातक मलेरिया का कारण बनती है :

    • (A) विवैक्स
    • (B) फाल्सीपेरम
    • (C) ओवेल
    • (D) मलेरियन

    उत्तर: (B) फाल्सीपेरम

  68. प्रश्न 68: एन.टी.यू. (NTU) मापने की इकाई है

    • (A) पानी का दाब
    • (B) जल का तापमान
    • (C) जल की अम्लता
    • (D) जल की आबिलता (टर्बिडिटी)

    उत्तर: (D) जल की आबिलता (टर्बिडिटी)

  69. प्रश्न 69: निम्नलिखित में से कौन प्रदूषित जगह में नहीं उगता है ?

    • (A) स्यूडोमोनास
    • (B) शैवाल
    • (C) लाइकेन
    • (D) जिम्नोस्पर्म

    उत्तर: (C) लाइकेन

  70. प्रश्न 70: राजीव गांधी जैव-प्रौद्योगिकी केन्द्र कहाँ स्थित है ?

    • (A) तिरूवनंतपुरम
    • (B) फरीदाबाद
    • (C) जोधपुर
    • (D) नई दिल्ली

    उत्तर: (A) तिरूवनंतपुरम

  71. प्रश्न 71: पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद कुल ऑक्सीजन का अमेज़न वन में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अनुमानित उत्पादन है

    • (A) 40 प्रतिशत
    • (B) 50 प्रतिशत
    • (C) 70 प्रतिशत
    • (D) 20 प्रतिशत

    उत्तर: (D) 20 प्रतिशत

  72. प्रश्न 72: राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र स्थित है :

    • (A) जोधपुर
    • (B) अविकानगर
    • (C) बीकानेर
    • (D) अजमेर

    उत्तर: (C) बीकानेर

  73. प्रश्न 73: इनमें से कौन सा समूह मिलेट्स (श्रीअन्न) फसलों का है ?

    • (A) बाजरा, मक्का, कोदो, ज्वार
    • (B) रांगी, बाजरा, कोदो, मूँग
    • (C) कोदो, बाजरा, मक्का, कांगनी
    • (D) ज्वार, कोदो, कांगनी, रागी

    उत्तर: (D) ज्वार, कोदो, कांगनी, रागी

  74. प्रश्न 74: निम्न में से किस कंपनी की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा 21वीं शताब्दी में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से की गई है ?

    • (A) राजस्थान नोजे कंपनी लिमिटेड
    • (B) राजस्थान टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
    • (C) राजस्थान नोजे कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    • (D) राजस्थान टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन लिमिटेड

    उत्तर: (C) राजस्थान नोजे कॉर्पोरेशन लिमिटेड

  75. प्रश्न 75: राजस्थान विधानसभा द्वारा 2023 में पारित एक विधेयक द्वारा दूसरा राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जाएगा ?

    • (A) गंगानगर में
    • (B) जोबनेर में
    • (C) अजमेर में
    • (D) जोधपुर में

    उत्तर: (B) जोबनेर में

  76. प्रश्न 76: इनमें से कौन सा प्राकृतिक संसाधन गैर-नवीकरणीय संसाधन माना जाता है ?

    • (A) इमारती लकड़ी (टिम्बर)
    • (B) जीवाश्म ईंधन
    • (C) सौर ऊर्जा
    • (D) पवन ऊर्जा

    उत्तर: (B) जीवाश्म ईंधन

  77. प्रश्न 77: एक कथन के पश्चात् दो तर्क I तथा II दिये गये हैं। कौन सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं, चुनिये:


    कथन : क्या ट्रेनों में सभी डीजल इंजनों को विद्युत इंजनों से बदल देना चाहिये ?


    तर्क: 
    I. हाँ, डीजल इंजन के कारण बहुत प्रदूषण होता है।
    II. नहीं, भारत घरेलू आवश्यकता को पूरी करने के लिये भी पर्याप्त बिजली का उत्पादन नहीं करता।

    • (A) न तो तर्क I और ना ही तर्क II मजबूत है।
    • (B) दोनों तर्क मजबूत हैं।
    • (C) केवल तर्क II मजबूत है।
    • (D) केवल तर्क I मजबूत है।

    उत्तर: (D) केवल तर्क I मजबूत है।

  78. प्रश्न 78: एक कथन के पश्चात् दो पूर्वधारणायें I और II दी गई हैं। कथन और उसके पश्चात् दी गई पूर्वधारणाओं के आधार पर निर्णय कीजिये कि कौन सी पूर्वधारणा/यें कथन में अंतर्निहित है/हैं:


    कथन : यदि इस पूरे माह में वर्षा नहीं हुई, तो इस वर्ष अधिकांश किसान संकट में पड़ जायेंगे।


    पूर्वधारणायें : 
    I. खेती के लिए समय पर वर्षा आवश्यक है।
    II. आमतौर पर ज्यादातर किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं।

    • (A) न तो पूर्वधारणा I और ना ही पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
    • (B) दोनों पूर्वधारणायें अंतर्निहित हैं।
    • (C) केवल पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
    • (D) केवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।

    उत्तर: (B) दोनों पूर्वधारणायें अंतर्निहित हैं।

  79. प्रश्न 79: एक कथन के पश्चात् दो निष्कर्ष I तथा II दिये गये हैं। आप कथन में दी गई प्रत्येक जानकारी को सत्य मानते हुए दोनों निष्कर्षों पर विचार करके निर्णय कीजिये कि इनमें से तार्किक रूप से कौन सा/कौन से निष्कर्ष अनुसरण करता है/करते हैं:


    कथन : पद ग्रहण करने के बाद, म्युनिसिपल आयुक्त ने नगर “A” के नागरिकों से कहा – “मेरा सर्वप्रथम एवं प्रमुख कार्य इस नगर को इन्दौर की तरह सुंदर बनाना है।”


    निष्कर्ष : 
    I. नगर “A” के नागरिक अपने नगर की वर्तमान दशा के बारे में जागरूक नहीं हैं।
    II. आयुक्त इंदौर में कार्य कर चुके हैं और शहरों के सौंदर्यकरण में उनका अच्छा अनुभव है।

    • (A) न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
    • (B) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
    • (C) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
    • (D) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

    उत्तर: (A) न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

  80. प्रश्न 80: निम्न अनुक्रम का अगला पद है :


    A3/2 B2, C9/2 F18, E15/2 J50, G21/2 N98,  ?

    • (A) H29/2 S172
    • (B) H27/2 R182
    • (C) I27/2 R162
    • (D) I29/2 R172

    उत्तर: (C) I27/2 R162

  81. प्रश्न 81: एक निश्चित कूट भाषा में, ABONDONMENT को DNOBAOTNEMN लिखा जाता है और ESTABLISHED को BATSELDEHSI लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में GERMINATION को कैसे लिखा जायेगा ?

    • (A) NMEGRONTIAG
    • (B) GOERGONITAN
    • (C) IMERGNONITA
    • (D) IMREGNNOITA

    उत्तर: (D) IMREGNNOITA

  82. प्रश्न 82: एक परिवार में आठ सदस्य हैं । E, F और G की माता है । A, E का जँवाई है । C, G की पुत्री है । D, C के नाना है । D के एक पुत्र और एक पुत्री है । H, G की भाभी है । B, F की भानजी है । F, A से किस प्रकार सम्बन्धित है ?

    • (A) भाभी/ननद 
    • (B) बहन
    • (C) जीजा/साला
    • (D) भ्राता

    उत्तर: (C) जीजा/साला

  83. प्रश्न 83: सात व्यक्ति P, Q, R, S, T, U और V एक पंक्ति में बैठे हुये हैं । T और U के मध्य एक व्यक्ति है । V, P के एकदम दायीं ओर है । Q, U के एकदम बायीं ओर है । S और P के मध्य एक व्यक्ति है । S, V का पड़ोसी नहीं है । V और U के मध्य दो व्यक्ति हैं । R, P के एकदम बायीं ओर है । कौन सा व्यक्ति पंक्ति के बिलकुल मध्य में बैठा हुआ है ?

    • (A) Q
    • (B) T
    • (C) P
    • (D) V

    उत्तर: (D) V

  84. प्रश्न 84: एक दर्पण में बड़े अक्षरों वाली अंग्रेजी वर्णमाला के व्यंजनों के प्रतिबिम्बों का अवलोकन किया जाता है। इनमें से उन प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी है जो अपनी मूल आकृति के समान दिखाई देते हैं ?

    • (A) 11
    • (B) 9
    • (C) 7
    • (D) 5

    उत्तर: (C) 7

  85. प्रश्न 85: 64 छोटे घनों से एक ठोस घन बनाया गया है। कितने छोटे घन किसी भी परिस्थिति में नहीं दिखाई देंगे ?

    • (A) 8
    • (B) 6
    • (C) 4
    • (D) 2

    उत्तर: (A) 8

  86. प्रश्न 86: एक विद्यालय के तीन विद्यार्थी A, B और C एक प्रतिस्पर्धा में 3 : 4 : 5 के अनुपात में नगद पुरस्कार प्राप्त करते हैं। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य प्रत्येक विद्यार्थी को ₹ 4,000 देते हैं। परिणामस्वरूप अब A, B और C के नगद पुरस्कार का अनुपात 5 : 6 : 7 हो जाता है। B को प्रतिस्पर्धा में कितनी राशि मिली ?

    • (A) ₹ 12,000
    • (B) ₹ 10,000
    • (C) ₹ 8,000
    • (D) ₹ 6,000

    उत्तर: (C) ₹ 8,000

  87. प्रश्न 87: एक विद्यार्थी ने किसी संख्या को 5/3 के बजाय 3/5 से गुणा कर दिया। इस गणना में प्रतिशत त्रुटि क्या है ?

    • (A) 64%
    • (B) 54%
    • (C) 44%
    • (D) 34%

    उत्तर: (A) 64%

  88. प्रश्न 88: 400 लड़कों के एक समूह में हर लड़का क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल में से कम से कम एक खेल खेलता है। 185 क्रिकेट, 165 हॉकी और 160 फुटबॉल खेलते हैं। 40 लड़के केवल क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हैं। 20 लड़के केवल हॉकी और क्रिकेट खेलते हैं। 10 लड़के केवल हॉकी और फुटबॉल खेलते हैं। कितने लड़के सभी तीनों खेल खेलते हैं ?

    • (A) 20
    • (B) 18
    • (C) 15
    • (D) 10

    उत्तर: (A) 20

  89. प्रश्न 89: यदि S एक वृत्त के अन्तर्निहित वर्ग के क्षेत्रफल को प्रदर्शित करता है और T इसी वृत्त के अन्तर्निहित समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल को प्रदर्शित करता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सही है ?

    • (A) 3√3 T = 8 S
    • (B) 3√3 T = 4 S
    • (C) 4 T = 3√3 S
    • (D) 8 T = 3√3 S

    उत्तर: (D) 8 T = 3√3 S

  90. प्रश्न 90: निम्न सारणी में चार बल्लेबाजों द्वारा एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बनाये गये रनों को दर्शाया गया है। इस टेस्ट मैच में सबसे तेज रन बनाने वाला कौन है ?


        बल्लेबाज     प्रथम पारी     द्वितीय पारी
      रन बनाये   गेंदें खेलीं   रन बनाये   गेंदें खेलीं
    P
    Q
    R
    S
    79
    05
    14
    37
    91
    12
    76
    50 
    56
    50
    61
    13 
    154
    85
    99
    55

    • (A) P
    • (B) Q
    • (C) R
    • (D) S

    उत्तर: (B) Q

  91. प्रश्न 91: यदि निम्न बंटन की माध्यिका A और बहुलक B सम्बन्ध 7 (B – A) = 9C को संतुष्ट करते हैं, तो C का मान ज्ञात कीजिये :


      वर्ग  0-30 30-60 60-90 90-120
      आवृत्ति  45 7 4 

    • (A) 9
    • (B) 8
    • (C) 7
    • (D) 6

    उत्तर: (D) 6

  92. प्रश्न 92: एक मूलधन का 2/3 भाग 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर बैंक में जमा किया जाता है और शेष बचे मूलधन को 15% प्रति वर्ष सरल ब्याज की दर पर डाकघर में जमा किया जाता है। यदि चक्रवृद्धि ब्याज और सरल ब्याज में दो वर्षों के बाद अंतर ₹ 480 हो, तो कुल मूलधन बराबर है –

    • (A) ₹ 16,000
    • (B) ₹ 12,000
    • (C) ₹ 10,000
    • (D) ₹ 8,000

    उत्तर: (B) ₹ 12,000

  93. प्रश्न 93: चार संख्याओं के गुणनफल की 5 अथवा 10 से विभाजित होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।

    • (A) 256/369
    • (B) 369/625
    • (C) 273/2500
    • (D) 256/625

    उत्तर: (B) 369/625

  94. प्रश्न 94: राजस्थान के वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार राज्य में कितने वेट-लैंड हैं ?

    • (A) 50
    • (B) 44
    • (C) 38
    • (D) 30

    उत्तर: (B) 44

  95. प्रश्न 95: राजस्थान में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स इनोवेशन हब” की स्थापना कहाँ की जाएगी ?

    • (A) कोटा
    • (B) बीकानेर
    • (C) जोधपुर
    • (D) जयपुर

    उत्तर: (C) जोधपुर

  96. प्रश्न 96: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने राजस्थान में पाँचवें बाघ अभयारण्य का दर्जा, निम्न में से किस अभयारण्य को प्रदान किया है ?

    • (A) सोरसन-बैनारन अभयारण्य
    • (B) हमीरगढ़-भीलवाड़ा अभयारण्य
    • (C) धौलपुर-करौली अभयारण्य
    • (D) नागपहाड़-अजमेर अभयारण्य

    उत्तर: (C) धौलपुर-करौली अभयारण्य

  97. प्रश्न 97: हाल ही में भारत के पहले 3 डी प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन निम्न में से किस शहर में किया गया है ?

    • (A) बैंगलुरू
    • (B) कोलकाता
    • (C) नई दिल्ली
    • (D) मुम्बई

    उत्तर: (A) बैंगलुरू

  98. प्रश्न 98: m पुरुषों और n महिलाओं को एक पंक्ति में इस प्रकार बैठाना है कि कोई भी दो महिलाएँ एक साथ ना बैठें। यदि m > n, तो इन सभी के बैठने के तरीकों की संख्या है :

    • (A) (m! (m-1)!)/(m-n+1)!
    • (B) ((m-1)! (m+1)!)/(n! (n-1)!)
    • (C) (m! (m+1)!)/(m-n+1)!
    • (D) (m! (m-1)!)/(m-n-1)!

    उत्तर: (C) (m! (m+1)!)/(m-n+1)!

  99. प्रश्न 99: हाल ही में निम्न में से किस संस्था ने केंद्रीकृत वेब पोर्टल ‘UDGAM’ लॉन्च किया ?

    • (A) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    • (B) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
    • (C) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
    • (D) भारतीय रिज़र्व बैंक

    उत्तर: (D) भारतीय रिज़र्व बैंक

  100. प्रश्न 100: निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :


    कथन 1 : 
    टाइम पत्रिका के अनुसार, एस.एस. राजामौली को 2023 के शीर्ष “पायनियर्स” में नामित किया गया है और शाहरुख खान को 2023 के शीर्ष “आइकन्स” में नामित किया गया है।


    कथन 2 : 
    टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को छ: प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है :
    लीडर, पायनियर, आर्टिस्ट, आइकन और इनोवेटर।


    निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :

    • (A) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।
    • (B) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं।
    • (C) केवल कथन 2 सत्य है।
    • (D) केवल कथन 1 सत्य है।

    उत्तर: (A) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।

  101. प्रश्न 101: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 78वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में सेवा देने के लिए हाल ही में डेनिस फ्रांसिस को चुना है। वह निम्न में से किस देश से हैं ? 

    • (A) युगांडा
    • (B) ब्राज़ील
    • (C) चिली
    • (D) त्रिनिडाड एवं टोबेगो

    उत्तर: (D) त्रिनिडाड एवं टोबेगो

  102. प्रश्न 102: जुलाई 2023 में सीकर, राजस्थान में भारत के प्रधानमंत्री ने यूरिया की एक नई किस्म को लॉन्च किया। यूरिया की इस नई किस्म का क्या नाम है ?

    • (A) यूरिया सिल्वर
    • (B) यूरिया गोल्ड
    • (C) यूरिया प्लैटिनम
    • (D) यूरिया डायमंड

    उत्तर: (B) यूरिया गोल्ड

  103. प्रश्न 103: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोगों की पहचान के लिए “ए आई फॉर गुड ग्लोबल समिट 2023” हाल ही में किस देश में आयोजित हुई ?

    • (A) स्विट्जरलैंड 
    • (B) जापान
    • (C) चीन 
    • (D) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

    उत्तर: (A) स्विट्जरलैंड 

  104. प्रश्न 104: निम्नलिखित में से किस व्यक्तित्व को राजस्थानी भाषा के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2023 के लिए नामित किया गया है ?

    • (A) देवीलाल महिया
    • (B) डॉ. रामकुमार घोटड़
    • (C) बद्री नारायण
    • (D) अतुल चतुर्वेदी

    उत्तर: (A) देवीलाल महिया

  105. प्रश्न 105: भारत के पहले खुले संग्रहालय ‘शहीदी पार्क’ का हाल ही में किस शहर में उद्घाटन किया गया है ?

    • (A) श्रीनगर
    • (B) प्रयागराज
    • (C) दिल्ली
    • (D) चंडीगढ़

    उत्तर: (C) दिल्ली

  106. प्रश्न 106: हाल ही में इक्वाडोरवासियों ने अमेज़न के निम्न में से किस जैव-विविधता वाले क्षेत्र में जनमत संग्रह द्वारा तेल की ड्रिलिंग को अस्वीकार कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है ?

    • (A) मनु राष्ट्रीय उद्यान
    • (B) जाउ राष्ट्रीय उद्यान
    • (C) यासुनी राष्ट्रीय उद्यान
    • (D) तुमुकुमाके राष्ट्रीय उद्यान

    उत्तर: (C) यासुनी राष्ट्रीय उद्यान

  107. प्रश्न 107: ‘मेरा गाँव मेरी धरोहर’ किस मंत्रालय से संबंधित है ?

    • (A) केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय
    • (B) केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय
    • (C) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
    • (D) केंद्रीय रक्षा मंत्रालय

    उत्तर: (B) केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय

  108. प्रश्न 108: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ का भारत क्षेत्र का 9वाँ सम्मेलन निम्न में से किस शहर में आयोजित किया गया था ?

    • (A) कोटा
    • (B) उदयपुर
    • (C) जोधपुर
    • (D) जयपुर

    उत्तर: (B) उदयपुर

  109. प्रश्न 109: एफ.आई.एस.यू. (FISU) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की पदक तालिका में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?

    • (A) 7वां
    • (B) 6ठा
    • (C) 5वां
    • (D) 4था

    उत्तर: (A) 7वां

  110. प्रश्न 110: 12 अगस्त, 2023 को भारत ने हॉकी की चौथी एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी में मलेशिया को अन्तिम मैच में हराया। यह मैच किस स्टेडियम में खेला गया था?

    • (A) मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम
    • (B) श्री कांतिरावा स्टेडियम
    • (C) एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
    • (D) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

    उत्तर: (A) मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम

  111. प्रश्न 111: राजेश्वरी कुमारी, जिन्होंने बाकू, अज़रबैजान में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलंपिक हेतु पात्रता प्राप्त की है, का संबंध किस खेल से है?

    • (A) निशानेबाजी
    • (B) तीरंदाजी
    • (C) लम्बी कूद
    • (D) जिम्नास्टिक

    उत्तर: (A) निशानेबाजी

  112. प्रश्न 112: भारत के कमलजीत ने 24 जुलाई, 2023 को ISSF जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ये स्पर्धा निम्न में से किस देश में आयोजित की गई थी?

    • (A) फ्रांस
    • (B) नेपाल
    • (C) कनाडा
    • (D) दक्षिण कोरिया

    उत्तर: (D) दक्षिण कोरिया

  113. प्रश्न 113: हाल ही में भारत की सी.ए. भवानी देवी ने एशियन फेन्सिंग चैम्पियनशिप में एक कांस्य पदक जीता है। वे सेमी-फाइनल में किस देश के खिलाड़ी से हारीं?

    • (A) यू.ए.ई.
    • (B) मिस्र
    • (C) उज्बेकिस्तान
    • (D) जापान

    उत्तर: (C) उज्बेकिस्तान

  114. प्रश्न 114: किस भारतीय संस्था को गांधी शांति पुरस्कार 2021 हेतु चयनित किया गया?

    • (A) गीता प्रेस, गोरखपुर
    • (B) सुलभ इंटरनेशनल
    • (C) विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी
    • (D) रामकृष्ण मिशन

    उत्तर: (A) गीता प्रेस, गोरखपुर

  115. प्रश्न 115: निम्नलिखित किस प्राचीन स्थल के उत्खनन में मालव जनपद की लौह सामग्री के विशाल संग्रह की जानकारी प्राप्त हुई है?

    • (A) नगर (नैनवाँ)
    • (B) नगरी (मध्यमिका)
    • (C) सांभर
    • (D) रैढ़ (टोंक)

    उत्तर: (D) रैढ़ (टोंक)

  116. प्रश्न 116: अजमेर का पराक्रमी चौहान शासक जिसने दिल्ली पर विजय प्राप्त कर उसे अपने साम्राज्य में शामिल कर लिया। वह था –

    • (A) विग्रहराज चतुर्थ
    • (B) अर्णोराज
    • (C) अजयराज
    • (D) पृथ्वीराज तृतीय

    उत्तर: (A) विग्रहराज चतुर्थ

  117. प्रश्न 117: अरब यात्री सुलेमान ने किस प्रतिहार राजा के शासनकाल में भारत की यात्रा की?

    • (A) नागभट्ट द्वितीय
    • (B) नागभट्ट प्रथम
    • (C) वत्सराज
    • (D) भोज प्रथम

    उत्तर: (D) भोज प्रथम

  118. प्रश्न 118: कन्हैया लाल मित्तल, मांगीलाल बाव्य और मकबूल आलम निम्नलिखित किस प्रजा मण्डल आन्दोलन से सम्बद्ध थे?

    • (A) झालावाड़ राज्य प्रजा मण्डल
    • (B) बाँसवाड़ा राज्य प्रजा मण्डल
    • (C) बूंदी राज्य प्रजा परिषद
    • (D) करौली राज्य प्रजा मण्डल

    उत्तर: (A) झालावाड़ राज्य प्रजा मण्डल

  119. प्रश्न 119: मत्स्य संघ का वृहत् राजस्थान में विलय कब हुआ?

    • (A) 18 अप्रैल, 1948
    • (B) 25 जनवरी, 1950
    • (C) 30 मार्च, 1949
    • (D) 15 मई, 1949

    उत्तर: (D) 15 मई, 1949

  120. प्रश्न 120: एकी आन्दोलन प्रारम्भ करने के पहले मोतीलाल तेजावत किस राजपूत ठिकाने में कामदार के पद पर कार्यरत थे?

    • (A) झाड़ोल
    • (B) सलूम्बर
    • (C) कोठारिया
    • (D) देवगढ़

    उत्तर: (A) झाड़ोल

  121. प्रश्न 121: झाड़ोल (उदयपुर), कुराड़ा (नागौर) और साबणिया (बीकानेर) में क्या समानता है?

    • (A) ताम्रपाषाण संस्कृति के केन्द्र
    • (B) पुरा-पाषाण युग के केन्द्र
    • (C) लघु पाषाण उपकरण मिले हैं
    • (D) ताम्र उपकरणों के भण्डार

    उत्तर: (D) ताम्र उपकरणों के भण्डार

  122. प्रश्न 122: प्रसिद्ध चित्रकार मुहम्मद शाह जयपुर के किस महाराजा का दरबारी चित्रकार था ?

    • (A) सवाई राम सिंह द्वितीय
    • (B) सवाई जगत सिंह
    • (C) सवाई प्रताप सिंह
    • (D) सवाई जय सिंह

    उत्तर: (D) सवाई जय सिंह

  123. प्रश्न 123: राजस्थान में किस संप्रदाय के पुरुषों द्वारा अग्नि नृत्य किया जाता है ?

    • (A) बिश्नोई संप्रदाय
    • (B) रामस्नेही संप्रदाय
    • (C) जसनाथी सिद्ध
    • (D) दादू पंथ

    उत्तर: (C) जसनाथी सिद्ध

  124. प्रश्न 124: कुवलयमाला नामक कथा संग्रह में कितनी देशी भाषाओं के नाम का उल्लेख हुआ है ?

    • (A) 18
    • (B) 17
    • (C) 16
    • (D) 15

    उत्तर: (A) 18

  125. प्रश्न 125: ‘अचलदास खींची री वचनिका’ के लेखक हैं

    • (A) गोपाल दान कविया
    • (B) केसरी सिंह बारहठ
    • (C) रामनाथ कविया
    • (D) चारण शिवदास

    उत्तर: (D) चारण शिवदास

  126. प्रश्न 126: निम्न में से कौन सा युग्म गलत मेलित है ?

    • (A) रामदेवजी – रामदेवरा
    • (B) मल्लीनाथजी – गागरोण
    • (C) तेजाजी – खड़नाल
    • (D) पाबूजी – कोलू

    उत्तर: (B) मल्लीनाथजी – गागरोण

  127. प्रश्न 127: चन्द्रभागा मेला प्रतिवर्ष कार्तिक मास में कहाँ आयोजित होता है ?

    • (A) बूंदी
    • (B) बाँसवाड़ा
    • (C) डूंगरपुर
    • (D) झालरापाटन

    उत्तर: (D) झालरापाटन

  128. प्रश्न 128: निम्न में से कौन सा राजस्थान का दुर्ग गिरि दुर्ग नहीं है ?

    • (A) गागरोण का दुर्ग
    • (B) जालौर का दुर्ग
    • (C) चित्तौड़गढ़
    • (D) सिवाणा का दुर्ग

    उत्तर: (A) गागरोण का दुर्ग

  129. प्रश्न 129: निम्नलिखित में से किसके द्वारा ‘सुरकोटड़ा’ नामक हड़प्पा संस्कृति के स्थल की खोज की गई थी ?

    • (A) बी.बी. लाल
    • (B) एस.आर. राव
    • (C) वाई.डी. शर्मा
    • (D) जगतपति जोशी

    उत्तर: (D) जगतपति जोशी

  130. प्रश्न 130: चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह किस राजवंश में कर अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाया ?

    • (A) लिच्छवी वंश
    • (B) कदम्ब वंश
    • (C) वाकाटक वंश
    • (D) नाग वंश

    उत्तर: (C) वाकाटक वंश

  131. प्रश्न 131: भरहुत का स्तूप किस राजवंश की कला का सुन्दर उदाहरण है ?

    • (A) चोल स्थापत्य
    • (B) कुषाणयुगीन स्थापत्य
    • (C) गुप्तकाल के स्थापत्य
    • (D) शुंगकालीन स्थापत्य

    उत्तर: (D) शुंगकालीन स्थापत्य

  132. प्रश्न 132: ‘ललित विग्रहराज’ नाटक की रचना किसने की ?

    • (A) हेमचन्द्र
    • (B) कल्हण
    • (C) सोमदेव
    • (D) महेश

    उत्तर: (C) सोमदेव

  133. प्रश्न 133: कृष्णदेव राय द्वारा निम्नलिखित किस कवि को ‘आन्ध्र कविता Pitamah’ की उपाधि दी गयी थी ?

    • (A) अल्लसानी पेड्डना
    • (B) भट्टमूर्ति
    • (C) तेनाली रामकृष्ण
    • (D) पिंगली सूरन्ना

    उत्तर: (A) अल्लसानी पेड्डना

  134. प्रश्न 134: अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में निर्मित किस इमारत में बौद्ध स्थापत्य कला का अनुसरण किया गया था ?

    • (A) शेख सलीम चिश्ती का मकबरा
    • (B) बुलन्द दरवाजा
    • (C) पंचमहल
    • (D) तुर्की सुल्ताना का महल

    उत्तर: (C) पंचमहल

  135. प्रश्न 135: राजस्थान राज्य का प्रथम राजप्रमुख किसे नियुक्त किया गया ?

    • (A) महाराजा उम्मेद सिंह, जोधपुर
    • (B) महाराजा करणी सिंह, बीकानेर
    • (C) महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय, जयपुर
    • (D) महाराणा भगवत सिंह, उदयपुर

    उत्तर: (C) महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय, जयपुर

  136. प्रश्न 136: गोपाल कृष्ण गोखले ने भारत सेवक समाज की स्थापना किस वर्ष में की?

    • (A) 1907 ई.
    • (B) 1906 ई.
    • (C) 1904 ई.
    • (D) 1905 ई.

    उत्तर: (D) 1905 ई.

  137. प्रश्न 137: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सितम्बर 1920 में कलकत्ता में जो विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया था और जिसमें असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव पारित किया गया उसके अध्यक्ष कौन थे?

    • (A) दादाभाई नौरोजी
    • (B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
    • (C) लाला लाजपत राय
    • (D) विजय राघवाचारी

    उत्तर: (C) लाला लाजपत राय

  138. प्रश्न 138: अगस्त 1953 में भारत सरकार द्वारा गठित किये गये राज्य पुनर्गठन आयोग के निम्नलिखित में से कौन सदस्य थे?


    (i) सर तेज बहादुर सप्रू
    (ii) जस्टिस फजल अली
    (iii) के.एम. पणिक्कर
    (iv) हृदयनाथ कुंजरू


    नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (A) (ii) एवं (iii)
    • (B) (ii) एवं (iv)
    • (C) (ii), (iii) एवं (iv)
    • (D) (i), (ii), (iii) एवं (iv)

    उत्तर: (C) (ii), (iii) एवं (iv)

  139. प्रश्न 139: एल्ब नदी और राइन नदी किस सागर में अपना जल गिराती हैं?

    • (A) उत्तरी सागर
    • (B) भूमध्य सागर
    • (C) एड्रियाटिक सागर
    • (D) ब्लैक सी (काला सागर)

    उत्तर: (A) उत्तरी सागर

  140. प्रश्न 140: निम्न में से किस सूफी संप्रदाय का प्रसार मुख्यतः सिन्ध, मुल्तान और पंजाब तक सीमित था?

    • (A) कादिरी
    • (B) नक्शबंदी
    • (C) सुहरावर्दी
    • (D) चिश्ती

    उत्तर: (C) सुहरावर्दी

  141. प्रश्न 141: . निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में मरुस्थलीकरण की समस्या न्यूनतम है ?

    • (A) यूरोप
    • (B) ऑस्ट्रेलिया
    • (C) एशिया
    • (D) अफ्रीका

    उत्तर: (A) यूरोप

  142. प्रश्न 142: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :


    A. कश्मीर हिमालय ‘करेवा’ निर्माण के लिये प्रसिद्ध हैं ।
    B. नालागढ़ दून सभी दूनों में सबसे बड़ा है ।
    C. नामचा बरवा पर्वत शिखर अरुणाचल हिमालय में स्थित है ।
    D. ‘फूलों की घाटी’ हिमाचल और उत्तराखण्ड हिमालय में स्थित है ।


    कूट :

    • (A) A, B, C और D सही हैं ।
    • (B) B और C सही हैं ।
    • (C) A, C और D सही हैं ।
    • (D) A, B और C सही हैं ।

    उत्तर: (C) A, C और D सही हैं ।

  143. प्रश्न 143: भारत के कौन से क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी मानसून से वर्षा प्राप्त करते हैं ?


    A. तमिलनाडु तट
    B. गुजरात तट
    C. दक्षिणी आन्ध्र प्रदेश
    D. दक्षिण-पूर्व कर्नाटक


    कूट :

    • (A) A, B, C और D
    • (B) A, C और D
    • (C) B, C और D
    • (D) A, B और C

    उत्तर: (B) A, C और D

  144. प्रश्न 144: कौन सा सुमेलित नहीं है ?


    झील — राज्य में स्थिति

    • (A) भीमताल — उत्तराखण्ड
    • (B) पुलिकट — तमिलनाडु
    • (C) लोकटक — मणिपुर
    • (D) रूपकुण्ड — हिमाचल प्रदेश

    उत्तर: (D) रूपकुण्ड — हिमाचल प्रदेश

  145. प्रश्न 145: निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त राज्य अमेरिका का औद्योगिक प्रदेश नहीं है ?

    • (A) सिनसिनाटी – इंडियानापोलिस प्रदेश
    • (B) ग्रेट कान्हावा घाटी प्रदेश
    • (C) मिडलैण्ड्स प्रदेश
    • (D) मिशिगन झील प्रदेश

    उत्तर: (C) मिडलैण्ड्स प्रदेश

Question Paper (PDF)
Answer Key (PDF)

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *